SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को 6 KM तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

झारखंड के गिरिडीह जिले में सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव के पास वैगनआर कार ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 26, 2026, 08:00 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:07 AM IST
Image Credit: गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को 6 KM तक घसीटता रहा चालक (zee media)
Join

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में वैगनआर कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. कार ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई. इसके बाद ट्रेलर चालक कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटते हुए बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव के पास ले आया. वहां ट्रेलर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान महेश यादव के रूप में हुई है, जबकि घायलों में भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव शामिल हैं.

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना के बाद मंझिलाडीह गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना मिलने पर बिरनी थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कार ट्रेलर में बुरी तरह फंसी हुई थी, जिसके कारण उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी. इसके बाद थाना प्रभारी ने हथौड़े की मदद से कार को तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकलवाया.

ये भी पढ़ें: प्रेमिका घर से भागी, तो नाराज प्रेमी ने उसकी मां को मार डाला, शादीशुदा है आरोपी

चालक की मौत, दो घायलों को अस्पताल भेजा

कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चालक महेश यादव की मौत हो चुकी थी. वहीं, घायल भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव को बेहतर इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा गया. थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसलिए उन दोनों को  बेहतर इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा गया है.

केशवारी से गोरहंद जा रहे थे कार सवार

बताया जा रहा है कि वैगनआर कार में सवार लोग सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी से धनवार प्रखंड के गोरहंद स्थित अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान निमाटांड़ गांव के पास कार ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंस गई और ट्रेलर चालक उसे घसीटते हुए करीब छह किलोमीटर दूर मंझिलाडीह गांव तक ले आया. वहां ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES