SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हजारीबाग के होटल AK इंटरनेशनल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी... कोयला व्यापारियों को चेतावनी

हजारीबाग में AK इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. इसकी जिम्मेदारी राहुल दुबे ने ली है और कोयला व्यापारियों को चेतावनी दी गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 30, 2026, 10:05 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 11:24 AM IST
Image Credit: हजारीबाग में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग (जी मीडिया)
Join

झारखंड में अपराधी बेखौफ होते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला हजारीबाग से सामने आया है, जहां शहर के मटवारी स्थित होटल AK इंटरनेशनल में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग इधर-उधर भागने लगे. गोलीबारी की घटना में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा भी टूट गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. फायरिंग के दौरान होटल का सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया. वारदात के बाद गैंगस्टर राहुल दुबे के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है

अपराधियों ने होटल को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के कोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटवारी इलाके में मौजूद AK इंटरनेशनल होटल में रात करीब 10:10 पर 3 से 4 की संख्या में आए अपराधियों ने निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. होटल की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा है. वहीं, वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर SDPO रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

वहीं, गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक खुला चैलेंज दिया गया है. कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में दावा किया गया है कि होटल मालिक अभय सिंह द्वारा राहुल दुबे के फोन कॉल और संदेशों की अनदेखी किए जाने के कारण होटल को निशाना बनाया गया. पोस्ट में अभय सिंह को धमकी दी गई है कि वह उससे संपर्क करे, अन्यथा अगली बार उसके घर या परिवार के सदस्यों पर हमला किया जा सकता है. 

पोस्ट में हजारीबाग के कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दी गई है कि वे उससे संपर्क और कथित समझौते के बिना अपना कारोबार न करें. इसमें न्यू बिरसा साइडिंग में कथित अवैध कोयला उत्खनन का मुद्दा उठाते हुए संजय करमाली और सोनाराम मांझी पर अवैध रूप से कोयला उठाने का आरोप लगाया गया है. पोस्ट में पुलिस और प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग के साथ कुछ अन्य लोगों को भी धमकी दी गई है.

फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और गोलीबारी में राहुल दुबे की कथित भूमिका की जांच कर रही है. फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. गैंगस्टर राहुल दुबे का गिरोह झारखंड के रांची, रामगढ़ और हजारीबाग सहित विभिन्न इलाकों में सक्रिय है. गिरोह द्वारा कोयला कारोबारियों, बिल्डरों तथा अन्य व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कथित तौर पर विदेश में रहकर सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए अपने नेटवर्क के संपर्क में रहता है. हाल के दिनों में रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी अभियानों में इस गिरोह से जुड़े कई संदिग्ध सदस्यों और शूटरों को गिरफ्तार किया है.

इनपुट- IANS

यह भी पढ़ें: रांची के मांडर में जमीन विवाद को लेकर राम उरांव की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 3 को दबोचा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES