SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'स्टीयरिंग नहीं घुमाएंगे...', जीटी रोड पर हल्ला बोल, गिरिडीह में ड्राइवरों ने रोका चक्का

गिरिडीह में ड्राइवरों ने चक्का जाम कर दिया. उन्होंने कुलगो टोल पर 13 सूत्री मांगों को लेकर 'स्टीयरिंग छोड़ो' अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है. ड्राइवरों की मांग है कि राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू किया जाए, जिससे दुर्घटना, गिरफ्तारी, उत्पीड़न और ड्यूटी के दौरान ड्राइवरों के अधिकारों की स्पष्ट कानूनी सुरक्षा हो.

Edited By Shailendra
Published: Nov 12, 2026, 04:56 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 05:04 PM IST
Image Credit: पहिया जाम है, कुलगो टोल पर ड्राइवरों ने रोका चक्का (Z News)
Join

गिरिडीह में जीटी रोड पर कुलगो टोल प्लाजा के पास 12 नवंबर गुरुवार को ड्राइवरों ने चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन के बैनर तले जुटे ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर 12 नवंबर 2026 से ही अनिश्चितकालीन स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू कर दिया है.

प्रदर्शन के दौरान ड्राइवरों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है. ड्राइवर दिन-रात सड़क पर जान जोखिम में डालकर देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लेकिन उन्हें न तो सुरक्षा मिल रही है और न ही सम्मान. इसी को लेकर ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी से संबद्धता के साथ आज से ही पहिया जाम किया गया है.

ड्राइवरों की प्रमुख मांगें हैं कि राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू किया जाए, जिससे दुर्घटना, गिरफ्तारी, उत्पीड़न और ड्यूटी के दौरान ड्राइवरों के अधिकारों की स्पष्ट कानूनी सुरक्षा हो. राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग और प्रत्येक राज्य में ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए.

प्रत्येक राज्य में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन कर ड्राइवरों और उनके परिवारों के लिए स्थायी कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएं. ड्राइवरों का अनिवार्य रूप से दुर्घटना एवं जीवन बीमा कराया जाए और दुर्घटना में मृत्यु और स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में पर्याप्त आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जाए.

ड्राइवर हेल्प कार्ड जारी किया जाए और सरकारी/अधिकृत अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. 55 वर्ष की आयु के बाद ड्राइवरों को पेंशन और समुचित विश्राम गृह बनाए जाएं, जिनमें पार्किंग, शौचालय, स्नानघर, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था हो.

ड्यूटी के दौरान ड्राइवरों के साथ पुलिस, परिवहन विभाग या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न और मारपीट पर रोक लगाई जाए और शिकायत के लिए स्वतंत्र व्यवस्था बनाई जाए. ड्राइवरों के लिए सम्मानजनक और निश्चित कार्य समय, उचित वेतन, भत्ता और ओवरटाइम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

दुर्घटना के मामलों में चालक को दोषी मानने से पहले निष्पक्ष जांच हो या निर्दोष चालक को तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए. ड्राइवरों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं और आवश्यक आरक्षण/प्राथमिकता का प्रावधान किया जाए.

परिवार सहायता योजना शुरू की जाए, ताकि दुर्घटना में चालक की मृत्यु या गंभीर दिव्यांगता होने पर परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके. सड़क किनारे अवैध वसूली, दलाली और ड्राइवरों के शोषण पर प्रभावी रोक लगाई जाए और शिकायतों के लिए ड्राइवरों के लिए सुलभ हेल्पलाइन/ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए.

राष्ट्रीय हेल्पलाइन/ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए. सभी राज्यों के ड्राइवरों का राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कर एक ही ड्राइवर पहचान-पत्र/डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाए.

प्रदर्शन में जिला कमेटी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर पासवान, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, जिला सचिव बालगोविंद वर्मा, जिला उप-सचिव कमरुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष तैमूर अंसारी, जिला प्रवक्ता राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी मो. इकरार अली, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मंडल, जिला संचालक धीरेंद्र राणा, जिला सलाहकार चंदन अरविंद, जिला सलाहकार जावेद खान, जिला सलाहकार आशीष यादव, कलीम अंसारी और सुनील राय समेत बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद थे. ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन जारी रहेगा.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

यह भी पढ़ें: निशा भगत मामले में पुलिस-प्रशासन पर बरसीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, बोलीं- 'CBI जांच होने से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES