चक्रवात अर्नब का असर, रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद
रांची में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों को जिला प्रशासन ने बंद करने का फैसला लिया है. 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. प्रशासन का यह आदेश जिले के सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूलों पर लागू होगा.
झारखंड में चक्रवात अर्नब के संभावित असर और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में हैं. वहीं, रांची में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. जिले के सभी स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को कक्षाएं स्थगित रहेंगी. केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई नहीं होगी.
स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्य करेंगे
प्रशासन की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार, रांची के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा. निजी स्कूलों में पहले से निर्धारित परीक्षाओं पर प्रबंधन फैसला ले सकेगा. स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्य करेंगे. ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है.
स्कूलों को बंद रखने पर भी आपदा प्रबंधन विचार कर रहा
झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर मौसम की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके. स्कूलों को बंद रखने पर भी आपदा प्रबंधन विचार कर रहा है.
जमशेदपुर में भी अर्नब तूफान का असर
वहीं, जमशेदपुर में भी अर्नब तूफान का असर देखने को मिल रहा है. यहां शाम होते की आसमान ने घने बादल के साथ जोरदार आंधी पानी शुरू हो गया. इस तूफान से मौसम सुहाना हो गया, तो वहीं जोरदार आंधी पानी से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. हालांकि, मंगलवार की शाम होते ही तेज बारिश और आंधी से पूरा शहर धूल के गुब्बारा में तब्दील हो गया.
अर्नब तूफान तीन दिनों तक रहने की संभावना
तेज बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया. यह तूफान तीन दिनों तक रहने की संभावना है, जिस कारण हो सके, तो बुधवार को स्कूल बंद भी हो सकता है. तूफान के आने की संभावना को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टी हो सकती है. यह अर्नब तूफान तीन दिनों तक रहने की संभावना है, जिस कारण एहतियात के तौर शहर के सभी स्कूलों को बंद किया जा सकता है. तूफान का असर पूरे पूर्वी सिंहभूम में देखा जा रहा है.
रांची से कामरान जलीली और जमशेदपुर से रंजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: झारखंड में बारिश के साथ बढ़ेगी कनकनी! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 27 से 30 अक्टूबर के बीच का देखें हाल