SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद में वासेपुर गोलीकांड के शूटरों का हाफ एनकाउंटर: दो के पैर में लगी गोली, 4 गिरफ्तार

फहीम खान के भाई पर गोली चलाने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इसमें दो लोगों को गोली लगी. पूर्वी बसुरिया में हुई इस मुठभेड़ में मुख्य शूटर चंदन ठाकुर समेत दो लोग घायल हो गए और चार लोगों को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 24, 2026, 07:06 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 07:20 AM IST
Image Credit: धनबाद में वासेपुर गोलीकांड के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़ (जी मीडिया)
Join

धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिन यानी बुधवार (23 सितंबर, 2026) देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी. घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपराधियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू कर दी और फिर अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए. पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ
एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था. जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था. 

आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी. एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

रिपोर्ट: नितेश कुमार मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES