App

घर तक पहुंचा पैसे का विवाद, गुंडों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, रांची में खूनी खेल से दहला मोहल्ला

रांची में पैसे के लेन देन में एक युवकी गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश बुधवार की देर रात युवक के घर पहुंचे और विवाद करने लगे. इसके बाद घर में घुसकर गोली मार दी.

घर तक पहुंचा पैसे का विवाद, गुंडों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, रांची में खूनी खेल से दहला मोहल्ला
Image Credit: बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, युवक की हत्या (Z News)

झारखंड की राजधानी रांची में पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद 18 नवंबर बुधवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है. 

पुलिस को दी गई सूचना, लेकिन देर से पहुंची और हो गई एक की मौत

वहीं, जानकारी के अनुसार, मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह से अपराधी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब हो सके. वहीं, घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

अपराधी हथियारों से लैस होकर विकास महतो के घर पहुंच गए

दरअसल, पैसों के विवाद को कानूनी तरीके से हल करने के बजाय अपराधी हथियारों से लैस होकर विकास महतो के घर पहुंच गए, जिसके बाद घर के बाहर मारपीट की घटना हुई. इसमें स्थानीय लोगों ने भी अपराधियों का मुकाबला किया और उन्हें हटाने को मजबूर कर दिया. इसी दरम्यान पुलिस को भी सूचना दी गई.

अपराधी पिस्टल लेकर उनके घर के अंदर पहुंचा और फायरिंग की

वहीं, विकास महतो अपने भाइयों और परिवार के साथ अपने घर की बाउंड्री के अंदर चले गए. इसी दौरान एक अपराधी पिस्टल लेकर उनके घर के अंदर पहुंचा और फायरिंग की, जिसमें विकास के भाई मिथिलेश की मौत हो गई.

रांची में लॉ एंड ऑर्डर एक बड़ी समस्या: उपमहापौर नीरज कुमार

मामले में रांची के उपमहापौर नीरज कुमार ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर एक बड़ी समस्या है. पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस विलंब से पहुंची. इस बात की जांच हो और अगर ऐसा है तो कार्रवाई हो, नहीं तो मामले को लेकर आंदोलन होगा.

इससे पहले धुर्वा थाना क्षेत्र में चुकी है चाकू से गोदकर हत्या की वारदात  

बता दें कि रांची में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, जिसकी बानगी लगातार राजधानी रांची में देखने को मिल रही है. मंगलवार को जहां धुर्वा थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. अब इसके बाद बुधवार देर रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में भी यही ये वारदात देखने को मिली.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More