SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बोकारो के कथारा कोलियरी में कोयले का ढेर ढह गया, जिससे 7 लोग दब गए. इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. 4 गंभीर रूप से घायल है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 05, 2026, 10:22 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:33 AM IST
Image Credit: बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत (जी मीडिया)
Join

बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोलियरी में गुरुवार (5 नवंबर, 2026) तड़के कोयले का बड़ा ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के वक्त सभी लोग कोलियरी के स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला चुन रहे थे. मृतक और घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला अवैध माइनिंग से जुड़ा हुआ है. स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला निकाल रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से कोयले का ढेर धंस गया, जिसकी चपेट में 6 महिलाएं और एक पुरुष आ गए. 

अचानक धंस गया कोयले का ऊंचा ढेर

हादसा बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में हुआ. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग और जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुनने वहां पहुंचा था. इसी दौरान कोयले का ऊंचा ढेर अचानक धंस गया. इसकी चपेट में छह महिलाएं और एक पुरुष आ गए. सभी भारी मलबे के नीचे दब गए.

बांध बस्ती की रहने वाली महिलाएं

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के कर्मी मौके पर पहुंचे. बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. चार घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है. 

मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और हीरालाल की पत्नी के रूप में हुई है. पुष्पा देवी गल्लू यादव की पत्नी थीं जबकि कौशल्या देवी के पति का नाम विश्वनाथ बताया गया है. तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बेरमो के एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है. पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कोयला चुनने के लिए स्टॉकयार्ड पहुंचे थे. कोयले का ढेर किस वजह से धंसा, इसकी जांच की जा रही है. घटना के बाद कथारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

-आईएएनएस

यह भी पढ़ें: सरायकेला में खूनी रंजिश, सगे भाई ने डॉ. ओपी आनंद को मारी गोली... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES