SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद के IIT-ISM हॉस्टल की 8वीं मंजिल से गिरकर B.Tech के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद में स्थित IIT-ISM में आज सुबह-सुबह एक्वामरीन हॉस्टल की 8वीं मंजिल से गिरकर बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के 24-25 वर्षीय छात्र राजकुमार प्रतीक की मौत हो गई. मृतक मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदपुर के रहने वाला है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 31, 2026, 02:43 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:55 PM IST
Image Credit: धनबाद के IIT-ISM हॉस्टल की 8वीं मंजिल से गिरकर B.Tech के छात्र की मौत (zee media)
Join

झारखंड के धनबाद में स्थित(IIT-ISM) कॉलेज के हॉस्टल में शनिवार की सुबह-सुबह एक दुखद घटना सामने आई है. बी.टेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एक छात्र की मौत हो गई है. मृतक की पहचान राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है. राजकुमार प्रतीक जो कि मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तपरी मच गई.

परिजनों में मची चीख-पूकार

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना की सूचना मिलने के बाद संस्थान के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद इसकी सूचना उस कॉलेज के प्रबंधन को दिया गया. इसके बाद कॉलेज के प्रबंधन ने छात्र की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी. परिजनों को इसकी सूचना मिलने के बाद चीख-पूकार मच गया.

ये भी पढ़ें: जमीन के लिए मां-बेटी का कत्ल, बेटे समेत 13 लोगों ने रची खौफनाक साजिश, 7 गिरफ्तार

घटना को लेकर अलग-अलग बातें आई सामने

वहीं, IIT-ISM के सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर ने घटना को लेकर बताया कि छात्र किन परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से गिरा, इसके बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है. शुरुआती में इस घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं, लेकिन किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है.

मौत की वजह के जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस और IIT-ISM का संस्थान प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. जांच के दौरान हॉस्टल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्र के साथ यह घटना किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल छात्र की मौत की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है. जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

रिपोर्ट: नितेश कुमार मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES