SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में सियासी भूचाल, मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, दर्ज हुई FIR

झारखंड के कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के खिलाफ रांची में बीजेपी ने एफआईआर दर्ज कराया है. इरफान अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. उनके खिलाफ विवादित बयान को लेकर केस दर्ज कराया गया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 06, 2026, 07:46 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 08:08 PM IST
Image Credit: मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ बीजेपी ने एफआईआर दर्ज करवाया (Z News)
Join

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान को लेकर झारखंड बीजेपी आग बबूला है. बीजेपी नेता दीपक प्रकाश के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इरफान अंसारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया. दीपक प्रकाश ने कहा कि इरफान अंसारी ने एक चुनी हुई सरकार के तख्ता पलटने की साजिश रची है. संविधान को शपथ लेकर देश में नौजवानों के हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा है. देश की अखंडता को खतरे में डालने का काम कर रहा है. 

बीजेपी नेता ने कहा कि चालीस लाख युवा नौजवानों की सेना खड़ी कर, देश की सेना को चुनौती देने का काम कर रहे हैं. भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाने की काम कर रहे हैं. भारत की कानून व्यवस्था को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं. देश के बाहर खड़े लोगों के साथ साजिश कर भारत के टुकड़े टुकड़े करने का काम कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी जो देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, उसको देश द्रोही कहा जाता है. इस लिए हम लोगों ने अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज करने का काम किया है. इस मामले में कानून संवत कार्रवाई होनी चाहिए. मंत्री पर कानून कार्रवाई नहीं करेगी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का काम करेगें. देश द्रोही मंत्री को झारखंड की जनता अगली बार सबक सिखाएगी.

रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतुल शाहदेव ने सीधे तौर पर हमला बोलते हुए कहा कि इरफान अंसारी ने जिस संविधान और देश की अखंडता की शपथ ली थी, वे उसी के खिलाफ जाकर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्हें एक मिनट भी कैबिनेट में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. 

शाहदेव ने अंसारी के बयान का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर इरफान अंसारी क्या साबित करना चाहते हैं? वे कह रहे हैं कि 40 लाख युवा राहुल गांधी के एक इशारे पर सड़कों पर उतरने और देश की सेना तक का सामना करने को तैयार हैं. क्या कांग्रेस देश के छात्रों और हमारी सेना को आपस में टकराना चाहती है? सच तो यह है कि बीजेपी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब सीधे देश का ही विरोध करने पर उतर आई है.

वहीं, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी इस मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ने कुछ नया नहीं कहा है, उन्होंने बस वही बोला है जो कांग्रेस पार्टी की असली मानसिकता है. राहुल गांधी का मकसद ही देश में अराजकता फैलाकर किसी तरह सत्ता हासिल करना है. इरफान अंसारी ने वही उगला है जो उनके मन में छुपा हुआ था.

रिपोर्ट: कुमार चंदन

यह भी पढ़ें:'40 लाख युवा कर रहे राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार', इरफान अंसारी के इस बयान पर लाल-पीली हुई भाजपा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES