भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /लाइव ब्लॉग
  • /देश
  • /Kolkata: दुर्गा पूजा के पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 से ज्यादा लोग जख्मी; आयोजक हिरासत में
Live Now

Kolkata: दुर्गा पूजा के पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 से ज्यादा लोग जख्मी; आयोजक हिरासत में

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल में शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लोगों की तादाद ज्यादा होने के चलते हालात बेकाबू हुए.

Written ByTahir Kamran
Published: Oct 17, 2026, 11:07 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 01:01 AM IST
joinshare
Kolkata: दुर्गा पूजा के पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 से ज्यादा लोग जख्मी; आयोजक हिरासत में
Image Credit: भगदड़ की मर्ज की गई तस्वीरें
18 Oct 2026 00:59 IST (IST)
share

मरने वालो की तादाद हुई 19

भगदड़ में मरने वालों की तादाद अब तक 19 पहुंच गई है. मरने वालों में ज्यादातर लड़कियां और बच्चे हैं. यह बेहद दुखद घटना है. हादसे में 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इनमें से 24 लोगों की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक की हालत गंभीर है। हम सभी को बेहतर से बेहतर इलाज दे रहे हैं.

18 Oct 2026 00:56 IST (IST)

मृतकों के परिवार वालों को 25-25 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा,'शुरुआती तौर पर राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है. घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. साथ ही, हर घायल को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.' इससे पहले 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान PMO की तरफ से भी किया गया है. 

मुख्यमंत्री ने कहा,'अब तक मैं खुद 10 मृतकों के परिवारों से मिल चुका हूं. आधी रात होने के बावजूद मैं मंत्रियों, विधायकों, पुलिस और मुख्य सचिव के साथ पीड़ित परिवारों के बीच मौजूद हूं. कलकत्ता हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश के नेतृत्व में एक तथ्य-जांच समिति बनाई जाएगी. सरकार समिति की रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.'

18 Oct 2026 00:54 IST (IST)

घायलों को कहां ले जाया जा रहा है

कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ में गंभीर रूप से घायल लोगों को ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास मौजूद अस्पताल कोलकाता मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है.

18 Oct 2026 00:28 IST (IST)

बारिश की वजह से हुआ हादसा- प्रत्यक्षदर्शी

एक और प्रत्यक्षदर्शी विनय कुमार बताते हैं,'यह दुखद घटना लगातार हो रही बारिश की वजह से हुई. यहां बहुत ज़्यादा भीड़ थी और लोग बारिश में बाहर नहीं जाना चाहते थे. पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था, लेकिन भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका.'

#WATCH | Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | An eyewitness Vinay Kumar says, "This tragic incident occurred due to continuous rainfall... There was excessive crowd here and they did not want to get out in the rain... The police administration was fully functional but the crowd could not be handled..."

— ANI (@ANI) October 17, 2026

18 Oct 2026 00:24 IST (IST)

एंट्री-एग्जिट गेट बहुत छोटे और अंधेरा था- चश्मदीद

उन्होंने बताया,'एंट्री गेट पर डेढ़ घंटे लंबी कतार लगी थी. बारिश हो रही थी, इसलिए लोग जल्दी अंदर जाना चाहते थे. वह जगह बहुत संकरी थी और वहां अंधेरा था. वहां एक भी लाइट नहीं थी. अंधेरे की वजह से दो लोग गिर गए. एक छोटी बच्ची और एक लड़का. मैं भी गिर गया. मैं बहुत डर गया था. उस बच्ची और लड़के के ऊपर कई लोग आ गए थे. वहां न तो कोई पुलिस थी और न ही कोई स्वयंसेवक (वॉलंटियर). वहां कुछ भी नहीं था.'

18 Oct 2026 00:20 IST (IST)

भगदड़ के बाद के मंजर

कोलकाता में भगदड़ के बाद जूते-चप्पल सड़कों पर पड़े हुए हैं. अलग-अलग जगहों के मंजर इस वीडियो में देखिए. 

#WATCH | West Bengal | Visuals from the area around Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal where a stampede occurred, claiming the lives of 17 people https://t.co/PseSYSKH5V

— ANI (@ANI) October 17, 2026

18 Oct 2026 00:18 IST (IST)

कैसे हुआ हादसा चश्मदीद ने बताया सबकुछ

एक प्रत्यक्षदर्शी उत्तम बताते हैं,'हम यहां के स्थानीय निवासी हैं. जैसे ही हमें इस घटना के बारे में पता चला, हम तुरंत यहां आ गए, पुलिस प्रशासन ने यहां पूरी व्यवस्था कर रखी थी और उन्होंने पूरा सहयोग दिया. स्थानीय स्वयंसेवक भी वहां मौजूद थे. हमारे स्थानीय विधायक भी यहां मौजूद हैं और वे व्यवस्था संभालने के साथ-साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनके इलाज की व्यवस्था करने में पूरी तरह जुटे हुए हैं. यह घटना तब हुई जब लोग बारिश से बचने के लिए, खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे थे.'

#WATCH | Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | An eyewitness Uttam says, "We are local residents. When we heard about this incident, we immediately came here... The police administration had full arrangements here, and they fully cooperated. The local civil volunteers were also present... Our local MLA is also here and is fully engaged in making arrangements and ensuring treatment for them at the medical hospital... The incident occurred as the people wanted to avoid the rain to save themselves and their children..."

— ANI (@ANI) October 17, 2026

18 Oct 2026 00:15 IST (IST)

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी, आपदा प्रबंधन टीमें और मेडिकल टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गईं. पंडाल को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. पुलिस ने इस घटना से जुड़ी मदद के लिए लालबाजार कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन भी शुरू की है. ये नंबर 18003455678 और 03322141310 हैं.

18 Oct 2026 00:13 IST (IST)

‘लोग बेहोश हो गए, उन्हें बाइक पर ले जाया गया’: चश्मदीद

एक चश्मदीद ने बताया,'कई लोग बेहोश हो गए; कुछ लोगों को मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा. जब लोग बेहोश हो जाते, तो उन्हें बाइक पर ले जाया जाता. यह सब हुआ, और वहां भारी भीड़ भी थी.'

18 Oct 2026 00:11 IST (IST)

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने क्या बताया?

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा,'यह एक हादसा है... 17 लोगों को यहां मृत अवस्था में लाया गया और 25 अन्य लोग घायल हैं. एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह बच जाएगा. हमें अभी तक सीसीटीवी फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. मुख्यमंत्री फिलहाल मृतकों के परिवारों से बात कर रही हैं और मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर रही हैं.' उन्होंने यह भी कहा,'कल के लिए अमित शाह और नितिन नवीन के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.'

#WATCH | Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | Kolkata | West Bengal BJP president Samik Bhattacharya says, "This is an accident... 17 people were brought here dead, and 25 others are injured. One person is in critical condition, but doctors believe they will survive... We have not yet received any information regarding CCTV footage. The Chief Minister is currently speaking with the families of the deceased; and is in a meeting with the Chief Secretary, Home Secretary, the DGP, and the Kolkata Police Commissioner..." He also says, "All the scheduled programs of Amit Shah and Nitin Nabin for tomorrow have been cancelled..."

— ANI (@ANI) October 17, 2026

17 Oct 2026 23:51 IST (IST)

घटना के बाद की तस्वीरें

कोलकाता के चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल की अलग-अलग तस्वीरें देखिए. यहां किस तरह छोटी-छोटी गलियां हैं. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है. 

#WATCH | West Bengal | Visuals from Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal where a stampede occurred, claiming the lives of 17 people https://t.co/Qp9vGjXrSm

— ANI (@ANI) October 17, 2026

17 Oct 2026 23:48 IST (IST)

पारदर्शिता के साथ जांच की जाएगी: सुवेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री (सुवेंदु अधिकारी) ने कहा,'पूरी पारदर्शिता के साथ उचित जांच की जाएगी. पूजा समिति के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसियों को हिरासत में ले लिया गया है. सभी परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी. यह बहुत दुखद घटना है.'

17 Oct 2026 23:42 IST (IST)

सीएम योगी ने भी जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा,'कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिवारों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

17 Oct 2026 23:33 IST (IST)

सभी पूजा पंडालों के निरीक्षण का आदेश

कोलकाता में बड़ी घटना सामने आने के बाद सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राज्य सरकार ने अधिकारियों को सभी दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने और वहां की स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है.

17 Oct 2026 23:28 IST (IST)

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ZEE NEWS के साथ बातचीत करते हुए कहा,'मैं पूरे राज्य के लोगों से अपील करता हूं कि यह बेहद दुखद घटना है. हम अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे. कृपया घबराएं नहीं. मैं सभी दुर्गा पूजा समितियों से भी कहना चाहता हूं कि अगर आपकी तरफ से कोई चूक हुई है, या अचानक बारिश होने अथवा ज्यादा भीड़ जुटने जैसी स्थिति पैदा हुई है, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करें कई समितियां थीम आधारित पूजा पंडाल बनाती हैं, इसलिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम करना जरूरी है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहें. घटना की जांच के लिए तथ्य जुटाए जाएंगे. आप भरोसा रखें, हम पता लगाएंगे कि यह हादसा कैसे और क्यों हुआ. कल हमारे गृह मंत्री और अन्य सभी मंत्रियों ने अपने तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.'

17 Oct 2026 23:23 IST (IST)

राहुल गांधी ने निष्पक्ष जांच की मांग की

लोकसभा में नेपा प्रतिपक्ष राहुल गांधी X से पोस्ट करते हुए लिखा,'कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर बेहद दुखद है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें.

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2026

17 Oct 2026 23:16 IST (IST)

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने कहा,'हम पूरी कांग्रेस पार्टी, सरकार को पूरा सहयोग देने का फैसला करते हैं. हमारे स्वयंसेवक लोगों की जान बचाने के काम में पूरी तरह जुटे हुए हैं. जब यह घटना हुई, तब पुलिस कहां थी? आज जनता यही सवाल पूछ रही है. इसके अलावा, लालबाजार कंट्रोल रूम में फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. जब मैं चोरबागन इलाके में गया, तो स्थानीय लोगों ने यह बात उठाई. यह एक बेहद दुखद घटना है. मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह इस पर विचार करे, पीड़ितों को मुआवजा दे और जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों को रोजगार मुहैया कराए'

#WATCH | Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident: West Bengal Congress President Subhankar Sarkar says, "We, the entire Congress party, have made a decision to extend our full cooperation to the government. Our volunteers are actively engaged in efforts to save lives. Where was the police when the actual incident took place? The public is asking this question today. Furthermore, there was no response even after calls were made to the control room at Lalbazar. When I visited the Chorbagan area, local residents raised this concern...This is a deeply tragic incident. I urge the government to reflect on this, provide compensation, and offer employment to the families of those who lost their lives."

— ANI (@ANI) October 17, 2026

17 Oct 2026 23:11 IST (IST)

गृह मंत्री ने भी दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा,'अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दुखद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा। माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) October 17, 2026

17 Oct 2026 23:09 IST (IST)

पीएम मोदी ने भी जाहिर की संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कोलकाता में मची भगदड़ दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही है.'

The stampede in Kolkata is saddening. Condolences to the bereaved families. Wishing the injured a speedy recovery. The West Bengal Government is providing all possible help to the affected families.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2026

17 Oct 2026 23:08 IST (IST)

राष्ट्रपति ने जताया दुख

घटना के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी दुख का इजहार किया. उन्होंने लिखा,'कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.'

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 17, 2026

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kolkata

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के लिए उमड़ी भारी भीड़ के चलते मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है, साथ घायलों और मतृकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से मरने वालों के परिवार वालों को 25-25 लाख और जख्मियों को 5-5 लाख रुपये देने का वादा किया है. 

कोलकाता पुलिस ने क्या बताया?

कोलकाता पुलिस ने एक बयान में कहा,'आज (17/10/26) शाम करीब 7:40 बजे, गिरीश पार्क पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ मच गई. बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. सभी जख्मियों को सुरक्षित बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MCH) ले जाया गया है.'

पुलिस ने आगे बताया,'कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, डीएमजी (DMG) टीम और मेडिकल टीमों के साथ एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया. पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है.'

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ZEE NEWS से की बात

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ZEE NEWS के साथ फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,'चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच एक दुखद हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही हम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. शुरुआत में 25 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी. इनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि दुख की बात है कि 17 लोगों की जान चली गई है.'

मुख्यमंत्री ने आगे बताया,'हम प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रहे हैं. फिलहाल फॉरेंसिक टीम, STF और कोलकाता पुलिस ने घटनास्थल को खाली करा लिया है. अब वहां भीड़ नहीं है. इस दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. हमारी सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं. इस समय हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता 25 घायलों का सही इलाज कराना और उन्हें स्वस्थ करना है.'