बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिक्कत दे दी है. तूफान सोमवार और मंगलवार के बीच आधी आंध्र के तट से टकरा गया. तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि वेस्टर्न सेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजरने के बाद मुरासु देर रात करीब एक बजे व्यूनेल्लोर और नरसपुर के बीच ओंगोल के दक्षिण में तट से टकराया.
लैंडफॉल की प्रक्रिया के दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने लगीं. विभाग ने कहा तूफान की लैंडफॉल की प्रक्रिया के दौरान झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई. तूफान की चेतावनी को देखते हुए राज्य में पहले प्रशासन अलर्ट हो गया था. बड़ी संख्या में तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. उड़ानों को लेकर एयरलाइन कंपनियों ने एडवाइजरी जारी की है. जानकारी के अनुसार, 18 उड़ानों को रद्द भी किया गया है. किसी भी आपात स्थिति में लोगों से इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क करने को कहा गया है.
अर्नब के बाद 'मुरासु' का कहर
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले बंगाल की खाड़ी से ही उठे तूफान अर्नब ने आंध्र और ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई थी. इस चक्रवाती तूफान के एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर तूफान मुरासु ने दस्तक दे दी. आईएमडी ने बताया कि सबसे पहले तूफान सोमवार शाम पांच बजे तक पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था. ऐसे में आईएमडी ने अनुमान जताया था कि आज तड़के सुबह लैंडफॉल हो सकता है, लेकिन देर रात ही तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई.
समुद्र में उठ रही लहरें
आईएडी ने बताया कि तटीय आंध्र के तटीय इलाकों में 1 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें आने की संभावना है. विभाग का कहना है कि लहरें ज्वार से ऊपर उठकर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी पैदा कर सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं.
18 उड़ानें रद्द
चक्रवाती तूफान मुरासु का सीधा असर उड़ानों पर भी पड़ा है. ऐसे में इंडिगो, एअर इंडिया समेत कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को रद्द किया है. ट्रेनों की आवागमन पर भी सीधा प्रभाव देखने को मिला है. लोगों से बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. तूफान मुरासु के प्रभाव से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...