SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जाकिर नाइक को राहत नहींः इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए पाबंदी बढ़ी, जानें कारण

केंद्र सरकार ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर लगे बैन को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है. UAPA की धारा 3 के तहत यह कार्रवाई की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IRF को गैरकानूनी संगठन बताया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 13, 2026, 10:49 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 11:25 AM IST
Image Credit: इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर पाबंदी बढ़ी (File Photo- Zee Media)
Join

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर लगी पाबंदी को केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आज (शुक्रवार, 13 नवंबर) को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है. केंद्र की ओर से जारी अधिसूचना में IRF को UAPA की धारा 3 के तहत IRF को गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है. अधिसूचना में कहा कि IRF संगठन की गैरकानूनी गतिविधियों को देखते हुए बैन को 5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है. अधिसूचना में सरकार ने साफ कहा कि डॉ. जाकिर नाइक अपने भाषणों के जरिए अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच नफरत फैला रहे हैं. 

नवंबर 2016 से बैन है IRF

जाकिर नाइक और उनके संगठन पर युवाओं को उकसा कर आतंकवाद की ओर धकेलने के आरोप हैं. यही वजह है कि IRF पर लगा प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. बता दें कि केंद्र सरकार ने 17 नवंबर 2016 में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित किया था. उस वक्त संगठन पर 5 साल का बैन लगाया गया था. साल 2021 में इसे आगे बढ़ाया गया था. अब केंद्र ने एक बार फिर से पाबंदियों को 5 साल और आगे बढ़ा दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस संगठन की वजह से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है.

कौन है जाकिर नाइक?

जाकिर नाइक इस्लामिक उपदेशक है और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के जरिए अपने विचारों को प्रसारित करता है. उस पर भारत मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ और आतंकवाद की ओर धकेलने का आरोप है. जुलाई 2016 में बांग्लादेश में एक कैफे पर हुए आतंकवादी हमले में जाकिर नाइक का नाम सामने आया था. हमलावरों ने जाकिर नाइक के भाषणों से प्रेरित होने की बात स्वीकार की थी. इसके बाद भारतीय जांच एजेंसी NIA ने इसकी जांच शुरू की. भारत में कानूनी शिकंजा कसते देख वह चुपके से मलेशिया भाग गया था और तब से वहीं छिपा बैठा है.

मलेशिया सरकार ने प्रत्यर्पण से किया इनकार

भारत सरकार लगाकर उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है, लेकिन मलेशिया सरकार ने 3 नवंबर को इससे साफ इनकार कर दिया. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपनी संसद में बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की मांग उठाई थी. पीएम मोदी ने उसे (जाकिर नाइक) मनी लॉन्ड्रिंग और कथित भड़काऊ भाषणों से जुड़े मामलों में वांछित बताया था. इसके बावजूद वहां की सरकार ने जाकिर को सौंपने से इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- SPO के हत्यारों की तलाश तेज: 3 खूंखार आतंकियों की तस्वीर जारी, सिर पर 30 लाख का इनाम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES