SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड-गुजरात के बाद बंगाल में UCC! धर्म परिवर्तन से पहले नोटिस जरूरी, तलाक और संपत्ति के नियम भी बदलेंगे

उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी है. इसके तहत धर्म परिवर्तन से पहले नोटिस अनिवार्य करने के साथ ही विवाह, तलाक और संपत्ति उत्तराधिकार के नियमों में बड़े बदलाव प्रस्तावित हैं. पूरी खबर पढ़ें.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 04, 2026, 18:11 IST | Updated: Oct 04, 2026, 18:20 IST
Image Credit: कोलकाता में VHP के कार्यक्रम में बंगाल के CM ने कहा - दो साल में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा
Join

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर विपक्ष ने हंगामा मचा रखा है वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाले राज्य एक के बाद एक करके लगातार UCC लागू करती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाले राज्यों में सबसे पहले उत्तराखंड में UCC लागू हुआ था उसके बाद गुजरात ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बना. अब पश्चिम बंगाल में UCC लागू होने का ऐलान कर दिया गया है. सूबे के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में UCC लागू करने की घोषणा की.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छह महीने के भीतर इसे लागू करेगी. अधिकारी ने इसके लिए उत्तराखंड और गुजरात का उदाहरण दिया. एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा, 'उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी बहुत जल्दी ही UCC लागू होगा. इसके लिए मुझे आप छह महीने दीजिए, ये मेराआपसे वादा है.'

धर्म परिवर्तन पर कही सख्त कानून की बात

सीएम सुवेंदु ने कहा कि राज्य में UCC लागू होने के बाद उनकी सरकार कथित 'लव जिहाद', 'लैंड जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून लाने पर काम करेगी. उन्होंने सूबे में जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए अलग से कड़े प्रावधान बनाने का भी भरोसा दिया. सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, UCC के बाद इन मुद्दों पर कानून बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

पीएम मोदी से रोजगार की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने की अपील भी की. उन्होंने बाहर से आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी ताकतों को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत है. अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है, लेकिन देश में बाहर से आए लोगों से जुड़े मुद्दों पर भी कार्रवाई जरूरी है.

ममता की सरकार पर लगाया बांटने का आरोप

अधिकारी ने पिछली सरकार पर राज्य के अलग-अलग समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तमांग, लेपचा और राय समेत पहाड़ी इलाकों के कई समुदायों के बीच मतभेद पैदा किए गए. उन्होंने राजबंशी समाज और मटुआ समुदाय में भी विभाजन का आरोप लगाया. अधिकारी ने कहा कि ठाकुरबाड़ी और लोर्मी-कुर्मी समुदायों के साथ-साथ आदिवासियों और कुर्मियों के बीच भी टकराव पैदा किया गया. उनका आरोप था कि यह सब अलग-अलग समुदायों को बांटने की राजनीति के तहत किया गया.

कोलकाता में धार्मिक कार्यक्रमों का ऐलान

अधिकारी ने कोलकाता में धार्मिक कार्यक्रमों की भी घोषणा की. 17 नवंबर को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा. इसके बाद 29 दिसंबर को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में गीता पाठ का कार्यक्रम रखा गया है. UCC, धर्म परिवर्तन और इन धार्मिक आयोजनों की घोषणाओं के साथ अधिकारी ने राज्य की सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान से जुड़े मुद्दों को भी सामने रखा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES