भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /पश्चिम बंगाल उपचुनावः शुभेंदु का जलवा बरकरार! नंदीग्राम-रेजीनगर दोनों सीटों पर BJP प्रत्‍याशियों की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल उपचुनावः शुभेंदु का जलवा बरकरार! नंदीग्राम-रेजीनगर दोनों सीटों पर BJP प्रत्‍याशियों की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती राउंड में ही दोनों सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की. इससे बीजेपी राज्य में एक तरह से अपराजेय हो गई है.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 09, 2026, 11:10 AM IST|Updated: Oct 09, 2026, 10:14 PM IST
joinshare
पश्चिम बंगाल उपचुनावः शुभेंदु का जलवा बरकरार! नंदीग्राम-रेजीनगर दोनों सीटों पर BJP प्रत्‍याशियों की बड़ी जीत
Image Credit: सीएम शुभेंदु अधिकारी (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो गई. रेजीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शंकरावह सरकार जीत गए. वहीं , नंदीग्राम में बीजेपी कैंडिडेट हसीरानी रथ ने जीत हासिल की. 

रेजीनगर में हुमायूं कबीर की विरासत खतरे में

रेजीनगर में बीजेपी उम्मीदवार की इतनी बढ़त इसलिए भी खास रही क्योंकि यह सीट अल्पसंख्यक बहुल्य है. यहां 65 प्रतिशत से अधिक मतदाता मुस्लिम समुदाय के हैं. यही वजह थी कि कांग्रेस ने इस सीट से मुस्लिम नेता मोहम्मद अब्दुल्लाहिल को मैदान में उतारा था. बता दें कि इसी साल हुए चुनाव में हुमायूं कबीर ने नाओदा और रेजीनगर, दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. बाद में उन्होंने नाओदा सीट अपने पास रखने का फैसला किया और रेजीनगर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसी कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा. अब उनके बेटे ही उनकी सियासी विरासत की रक्षा कर पाने में असफल साबित होते दिखाई दे रहे हैं.

Rejinagar Seat

नंदीग्राम में क्यों कराना पड़ा उपचुनाव?

दूसरी ओर, सीएम सुवेंदु अधिकारी की ओर से नंदीग्राम सीट छोड़ने पर उपचुनाव कराया गया है. बीजेपी ने इस सीट से सीएम शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ पर दांव चला, जबकि कांग्रेस की ओर से मिलन प्रधान मैदान में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस सीट से संचिता प्रधान डे को उतारा था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी. कांग्रेस कैंडिडेट को ममता बनर्जी का साथ मिलने के बाद भी कोई खास फायदा होते नजर नहीं आया. 
Nandigram Seat

सत्तापक्ष-विपक्ष, दोनों के लिए अहम है यह उपचुनाव

बता दें कि दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इन दोनों सीटों के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बड़े नेताओं की ओर से जोरदार चुनाव-प्रचार किया था. बीजेपी और सीएम शुभेंदु अधिकारी के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था. वहीं, विपक्ष ने इस चुनाव के दौरान SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कथित रूप से वोट चोरी करने का बड़ा गंभीर आरोप लगाया है. यह उपचुनाव इस नैरेटिव के लिए में भी बड़ा अहम किरदार निभा सकता है.

ये भी पढ़ें- उपचुनाव का रण: तमिलनाडु के रुझानों में बढ़त से AIADMK गदगद, पहली 'अग्निपरीक्षा' में पास हो पाएंगे सीएम विजय? पुडुचेरी में भी वोटों की गिनती जारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Suvendu Adhikari
West Bengal