App

उपचुनाव का रण: पुडुचेरी में NDA गठबंधन की जीत, तमिलनाडु में TVK-DMK के बीच कांटे की टक्कर; सीएम विजय पास कर पाएंगे पहली अग्निपरीक्षा?

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती आज हो रही है. देर शाम तक नजीते आ जाएंगे. तमिलनाडु के दोनों सीटों पर टीवीके बढ़त बनाए हुए है, तो पुडुचेरी में कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं.

उपचुनाव का रण: पुडुचेरी में NDA  गठबंधन की जीत, तमिलनाडु में TVK-DMK के बीच कांटे की टक्कर; सीएम विजय पास कर पाएंगे पहली अग्निपरीक्षा?
Image Credit: तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटों की गिनती जारी. (फोटो- एआई)

तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर  उपचुनावों की मतगणना जारी है. यह परिणाम कई मायने में खास हैं. तमिलनाडु में गिनती शुरू होने के बाद आए रुझानों में TVK बढ़त बनाए हुए है.  सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती की जा रही है. शुरुआती रूझानों के अनुसार, DMK दूसरे और AIADMK तीसरे नंबर पर है.  वहीं, पुडुचेरी में AINRC  के प्रत्याशी अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है. 

दरअसल, मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले थे. शुक्रवार (09 अक्टूबर) को सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट और फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती शुरू हुई. पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती के दौरान आए रुझानों में टीवीके आगे नजर आई. हालांकि, ईवीएम की गिनती के अगले राउंड से स्थिति और साफ होने की उम्मीद है.

गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि वोटिंग मशीनों वाले स्ट्रॉन्ग रूम को जिला चुनाव अधिकारियों, कलेक्टरों, रिटर्निंग अधिकारियों, चुनाव पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में खोला गया. जानकारी के अनुसार, मदुरंतकम में कुल 21 राउंड की वोटिंग होनी है, जिसके लिए 14 टेबल लगाई गई है. वहीं, इससे इतर पोस्टल बैलेट के लिए दो अतिरिक्त टेबल लगाई गई है. इसके साथ ही वेरिफिकेशन के लिए वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों की भी अलग से गिनती की जानी है.

मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इस बार दोनों निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित रहा. आपको जानना चाहिए कि मदुरंतकम चेंगलपट्टू जिले में है और कांचीपुरम संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. वहीं, धारापुरम पश्चिमी तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में स्थित है.

दोनों सीटों पर क्यों हुए थे चुनाव

गौरतलब है कि ये उपचुनाव के. मरागाथम कुमारवेल और पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद हुए थे. दोनों ने इस साल विधानसभा चुनाव के दौरान एआईडीएके के टिकट पर जीत हासिल की थी. के. मरागाथम कुमारवेल ने मदुरंतकम और पी. सत्यभामा ने धारापुरम से जीत हासिल थी. हालांकि, बाद में उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया और टीवीके में शामिल हो गए. टीवीके ने दोनों सीटों से फिर उन्हें ही मैदान में खड़ा कर दिया. 

विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में कुमारवेल ने मदुरंतकम में टीवीके उम्मीदवार को 7,194 वोटों से हराया था. इसके अलावा सत्यभामा ने धारापुरम में  डीएमके को 16,727 वोटों से हराया था. दोनों नेताओं के पाला बदलने से दोनों निर्वाचन क्षेत्र पार्टी के प्रति वफादारी और चुनावी समर्थन की लड़ाई का केंद्र बन गए थे.

AIDMK की ओर से कौन उम्मीदवार

इन दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में एआईएडीएमके ने मदुरंतकम से कनिथा संपत और धारापुरम से भानुमति को अपना प्रत्याशी बनाया है. एआईआडीएमके इस सीट पर मजबूत मानी जाती है. दोनों सीटों पर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के नेताओं के जोरदार प्रचार के बाद 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. माना जा रहा है कि ये उपचुनाव मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार के लिए शुरुआती चुनावी परीक्षा है.

विधानसभा में टीवीके के पास कितनी सीटें

टीवीके ने विधानसभा चुनाव में कुल 108 सीटें जीती थीं. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है. अगर आज के उपचुनाव में टीवीके के प्रत्याशियों को जीत मिलती है, तो वह बहुमत के करीब पहुंचेगी. ठीक इसी तरीके से डीएमके और एआईडीएमके के लिए ये नतीजे नई सरकार के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने का मौका हैं. हालांकि, असली तस्वीर वोटों की गिनती पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

पुडुचेरी में AINRC की जीत

पुडुचेरी के थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई. इस सीट पर AINRC के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. AINRC उम्मीदवार (BJP और AIADMK समर्थित) ने अशोक आनंद को 13358 वोट मिले. यहां पर कांग्रेस ने ई. विनायगम, डीएमके ने के. सेतु सेल्वम और CPI ने ए.एम. सलीम रो अपना प्रत्याशी बनाया था. शुरुआती रूझानों में कांग्रेस सबसे आगे चल रही हैं. हालांकि, वास्तविक नतीजे गिनती वोटों की गिनती पूरा होने के बाद ही क्लियर होंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More