SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली-NCR की हवा में होगा सुधार? देखें IMD रिपोर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं. IMD की ओर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 05, 2026, 10:30 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:54 AM IST
Image Credit: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदला मौसम का मिजाज! (AI Photo)
Join

देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है और दिवाली की खुशियों में बारिश का खलल देखने को मिल सकता है. दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, मैदानी इलाकों पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है. IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई है.

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

पहाड़ी राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है और अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है. उधर, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मुरासु' अब कमजोर पड़ गया है. इसके बावजूद दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 8 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 5 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं. हल्की बारिश के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसी तरह से बिहार में पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने झारखंड में 5 और 6 नवंबर को बारिश होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल!

आईएमडी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और हवाएं चलती रहेंगी. मौसम विभाग ने बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में सुधार की उम्मीद जताई है. फिलहाल, अभी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. आज (5 नवंबर) की सुबह दिल्ली के सोनिया विहार में AQI 662 दर्ज किया गया. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास AQI 552 रहा, जबकि नोएडा में यह 456 और ग्रेटर नोएडा में 426 रहा. गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है.

रिपोर्ट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सांसों पर संकट: राजधानी में 405 पहुंचा AQI; मुंबई-कोलकाता की हवा भी बिगड़ी, जानिए देश के 6 बड़े शहरों का हाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES