SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज का मौसम: आसमान से आफत या तूफान की आहट? 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट; यहां चक्रवात का खतरा

Today Weather Update: देशभर में मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. वहीं, जल्द ही एक वेदर सिस्टम के चक्रवात में बदलने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 24, 2026, 07:39 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 07:45 AM IST
Join

Weather Update: मॉनसून की विदाई के बावजूद बारिश का खतरा अभी टला नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार ( 24 अक्टूबर 2026) को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. IMD ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी तेज आंधी की संभावना जताई है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहा एक वेदर सिस्टम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है और आने वाले दिनों में यह चक्रवात में बदल सकता है. इसके चलते भारत के पूर्वी तट पर मौसम की स्थिति में बदलाव आ सकता है. अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वेदर सिस्टम मजबूत होने के साथ-साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों और उससे सटे दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ेगी.  

चक्रवात की संभावना 


मौसम विभाग के मुताबिक, निम्न दबाव क्षेत्र के 24 अक्टूबर 2026 तक डिप्रेशन में बदलने और 25 अक्टूबर 2026 तक और ज्यादा मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की ज्यादा संभावना है. 

 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में इस सिस्टम के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.  

19 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम 


आज के मौसम की बात करें तो IMD के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे 19 राज्यों में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में भी आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.  

यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट 


यूपी-बिहार की बात करें तो उत्तर प्रदेश में आज मैनपुरी, पीलीभीत, मिर्जापुर, सोनभद्र, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा,लखीमपुर खीरी, गोंडा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, आजमगढ़ गाजीपुर,  बलिया, गोरखपुर और कन्नौड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

बिहार में बक्सर, अलवर, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, गया, जहानाबाद, भोजपुर, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, कैमूर, नवादा और वैशाली में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.  

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम? 


पहाड़ों की बात करें तो यहां भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, चंपावत,  चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश-तेज हवा की संभावना जताई गई है. वही, हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा, सोलन और बिलासपुर में भी बारिश और जोरों से आंधी चलने का अनुमान लगाया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी आज अनंतनाग, कठुआ, उधमपुर, राजौरी, जम्मू और किश्तवाड़ में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.    

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES