दिल्ली में 'सांसों की इमरजेंसी', पहाड़ों पर बर्फबारी... दिवाली जाते ही बिगड़े हालात, 13 राज्यों में IMD का अलर्ट; आज कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: दिवाली जाते ही अब मौसम में भी बड़ा बदलाव आने वाला है. IMD की ओर से 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पहाड़ों में भी कई इलाकों में 3 दिन तक लगातार बारिश के आसार हैं. इस दौरान बर्फ भी पड़ सकती है.
Today Weather Update: दिवाली के बाद देश के कई राज्यों मे मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई जा रही है. पहाड़ी इलाकों में तो बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है. IMD की ओर से 13 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में आज 10 नवंबर 2026 की रात नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते कई पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने की संभावना है, जिसके चलते 10-14 नवंबर 2026 तक मछुआरों को समुद्री क्षेत्र में न जाने की सलाह दी गई है.
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, केरल, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और अंडमान-निकोबार में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना है.
दिल्ली में छाएंगे बादल
IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज 10 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक हल्के बादल छाए रहेंगे. इस दौरान सुबह के समय अधिकतर इलाकों में हल्का कोहरा छाए रह सकता है. राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधकितम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है. इसके अलावा 11 नवंबर 2026- 12 निवंबर 2026 तक दिल्ली में बादल भी छाए रह सकते हैं और सुबह के समय कोहरा रह सकता है.
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ा है. यहां कई जगहों पर AQI 400 के पार जा चुका है. तापमान में गिरावट और हवा की स्पीड कम होने से एयर क्वालिटी बेहद खराब हो गई है. साल 2021 के बाद दिवाली के दिन एयर क्वालिटी सबसे ज्यादा गंभीर स्तर पर थी.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आज मौसम सामान्य रहने वाला है. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है. वहीं, सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है. 11 नवंबर 2026 को वाराणसी, गाजीपुर, सहारनपुर, मेरठ और शामली में कोहरा छाए रह सकता है.
बिहार में भी आज 10 नवंबर 2026 को दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, नालंदा, पटना, गया, वैशाली, सीतामढ़ी, सिवान, सारण, सुपौल, मुंगेर, बांका, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, जमुई, किशनगंज, औरंगाबाद, शेखपुरा और अररिया में आज मौसम शुष्क रहने वाला है.
पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम?
पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में IMD ने 10-15 नवंबर 2026 तक भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिलेगा. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. उत्तराखंड में भी आज 10 नवंबर 2026- 13 नवंबर 2027 तक बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर में भी 10 नवंबर 2026-15 नवंबर 2026 के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.