ओडिशा से आंध्र तक भारी बारिश के खतरे में ये 13 राज्य, जल्द दस्तक देने वाला है चक्रवात अर्नब? जानें IMD का बड़ा अपेडट
Weather Update: देशभर में मौसम बदलने के साथ ही चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) का खतरा भी बढ़ रहा है. इसके चलते लोगों से समुद्र किनारे न जाने के लिए कहा गया है. वहीं, कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.
Today Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. IMD के मुताबिक, दिल्ली-पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक मानसून जैसी स्थिति बनी रह सकती है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में बना प्रेशर टेंशन भी बढ़ा सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों के अंदर यह प्रेशर डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके चलते 13 भारतीय राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, यहां 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह डिप्रेशन चक्रवात का रूप ले सकता है, जिसे चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) कहा जाएगा. इसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल पर पड़ सकता है.
चक्रवात अर्नब का खौफ?
IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से आज ( 23 सितंबर 2026) को टकरा सकता है. इसके चलते 23-24 सितंबर को ओडिशा और 22-23 सितंबर 2026 को आंध्र प्रदेश और 23-24 सितंबर 2026 को तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों और दक्षिण ओडिशा में तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने इस स्थिति में समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी गई है. वहीं, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बाढ़ के गंभीर खतरे का अलर्ट भी जारी किया है.
13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
आज बुधवार ( 23 सितंबर 2026) की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
IMD के मुताबिक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, झारखंड, तेलंगाना और केरल में आज भारी बारिश की संभावना है.
इस दौरान 40-75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कई इलाकों पर बाढ़ का भी भीषण खतरा है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने वाला है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. राजधानी में सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से तेज हवा चल सकती है. हालांकि, 25 सितंबर 2026 से यहां बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी-बिहार में होगी बारिश?
यूपी-बिहार के मौसम की बात करें तो आज के लिए यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कुशीनगर, महाराजगंज, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, मिर्जापुर, भदोही, देवरिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली में 25-27 सितंबर 2026 तक को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. बिहार में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. हालांकि, इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.