SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Weather Update: ठंड की एंट्री के साथ गैस चैंबर बनी दिल्ली, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट; यहां सांसों पर संकट

नवंबर के महीने के साथ ही अब वातावरण में ठंडक शुरू हो गई है. पहाड़ी इलाकों में भी तेज बारिश, सर्द हवा और बर्फ गिरने की संभावना जताई है. इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 13, 2026, 06:28 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 06:57 AM IST
Join

Today Weather Update: देशभर में मौसम ने फरि बढ़ी करवट ली है. मौसम विभाग ( IMD) की ओर से कई राज्यों में बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक, आज ( 13 नवंबर 2026) को राजस्थान, दिल्ली औरस हिमाचल प्रदेश 17 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में भी इस दौरान घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. IMD के मुताबिक, 4 से ज्यादा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी. वहीं, 3 से ज्यादा राज्यों में ओले गिर सकते हैं.  

इन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट 


IMD के मुताबिक, आज ( 13 नवंबर 2026) को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. मौसम के बदलाव और सर्दी की दस्तक को देखते हुए IMD ने सावधान रहने की सलाह दी है.  

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज सर्द हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. वहीं, राजधानी में आज अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है.    

गैस चैंबर बन रही दिल्ली 


दिल्ली में लगातार वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. यहां AQI लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है. आज भी AQI 408 के करीब पहुंच गया है. 

जहरीली हवा के चलते अरबिंदो मार्ग में 332, मंदिर मार्ग में 278, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 251, लोधी रोड में 262, ओखला में 340, करोल बाग में 328 और  आरके पुरम में AQI 271 तक पहुंचा है यानी दिल्ली में खतरनाक होते AQI से सांस लेना मुश्किल हो रहा है खासतौर से बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोग इस समस्या से अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

यूपी-बिहार में सर्दी की दस्तक 


यूपी-बिहार की बात करें तो, उत्तर प्रदेश में आज फर्रुखाबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर,  प्रयागराज, गोरखपुर, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, देवरिया, कन्नौज, सीतापुर, हरदोई और गाजियाबाद में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से ठंडी हवा चल सकती है. वहीं, बिहार के दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, पटना, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर,मुंगेर और समस्तीपुर में भी सर्द हवा के चलते तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है.        

पहाड़ों में भी बिगड़ेगा मौसम 


पहाड़ों में भी मौसम ठंडा रहने वाले है. उत्तराखंड में चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और बागेश्वर में बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. हिमाचल प्रदेश में सिरमौर,बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सोलन और कांगड़ा में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज बर्फीली हवा चल सकती है. 

जम्मू-कश्मीर में भी आज बारामूला, रामबन, डोडा, कठुआ, राजौरी और अनंतनाग के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है.  इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवा चल सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES