SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अर्नब के बाद 'मुरासु' का महातांडव: कल करेगा लैंडफॉल, इन राज्यों में मचाएगा तबाही; आज कैसा रहेगा मौसम?

Today Weeather Update: दिवाली से पहले चक्रवाती तूफान 'मरासु' दस्तक देने वाला है. इसको लेकर आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 02, 2026, 06:55 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 07:32 AM IST
Join

Weather Update: दिवाली से पहले मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. आज 2 नवंबर 2026 को यूपी-बिहार, ओडिशा और दिल्ली में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 90 की स्पीड से तेज हवा और आंधी चलने की संभावना है. मौसम में ठंड आने से उत्तर भारत में 7-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान की गिरावट देखी जा सकती है.

आंध्र प्रदेश चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की तबाही से अभी उबर भी नहीं पाया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात 'मरासु' भी बन गया है. यह भीषण चक्रवात में बदलकर 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी स्पीड के साथ नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा. इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 


मौसम विभाग के मुताबकि, आज मंगलवार (2 नवंबर 2026) को दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया. इस दौरान 80-90 तिलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. IMD ने खराब मौसम को देखते हुए किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा है.  

'मुरासु' को लेकर IMD का अलर्ट 


मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. IMD के मुताबिक, 'मुरासु' एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. 2 नवंबर को तड़के 2 बजकर 30 मिनट पर यह चेन्नई से लगभग 260 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था और पिछले 6 घंटों में यह लगभग 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ा है. 

IMD ने बताया कि इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते रहने और ओंगोल के पास, नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. ऐसा 2 नवंबर रात 11 बजकर 30 मिनट से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच होने की उम्मीद है. इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 'मुरासु' का लैंडफॉल 3 नवंबर 2026 की सुबह होने का अनुमान है.

दिल्ली में बिगड़ेगा मौसम 


दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां आज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. 

दिल्ली में आज तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान यहां 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यूपी-बिहार में बारिश की आहट 


उत्तर प्रदेश में आज उन्नाव, हरदोई, इटावा, हमीरपुर, अमेठी,  मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, उन्नाव, गाजियाबाद, अलीगढ़, रायबरेली, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, हरदोई, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और अयोध्या में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में भी आज सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गया, गोपालगंज, रोहतास, सहरसा, अररिया, कटिहार, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, मधुबनी, बेगूसराय और दरभंगा में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है.   

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES