SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवंबर के जाते-जाते पलटी मारेगा मौसम: बारिश के साथ कड़कड़ाती ठंड की दस्तक, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; 'अकवान' मचाएगा तबाही

नवंबर का महीना अब कुछ दिनों में खत्म होने वाला है. इसके साथ ही देशभर में कड़ाके की ठंड की भी शुरुआत होने लगी है. मौसम विभाग ने बदलते मौसम के चलते 19 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 21, 2026, 06:42 IST | Updated: Nov 21, 2026, 07:13 IST
Join

Today Weather Update: देशभर में अब कड़ाके की सर्दी दस्तक देने वाली है. चक्रवाती तूफान 'अकवान' के चलचे मौसम विभाग की ओर से 19 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है. IMD के मुताबिक भारी बारिश के चलते 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवाती तूफान 'अकवान' के चलते दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखी जा सकती है. इसके अलावा शनिवार (21 नवंबर 2026) को  असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है.    

19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, असम, मेघालय,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.    

दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

दिल्ली में आज शनिवार ( 21 नवंबर 2026) को सर्दी बढ़ने वाली है. यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. IMD के मुताबिक, सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ सकती है. 

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.   

 

यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी 21 नवंबर 2026 को बहराइच, सीतापुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, झांसी, प्रयागराज, ललितपुर, रायबरेली, सोनभद्र और हरदोई में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. 

बिहार में भी आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 3 दिन में भारी बारिश की संभावना है. गोपालगंज, भागलपुर, कटिहार, कैमूर, बक्सर और वैशाली में 3 दिन तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.  

ये भी पढ़ें- आज ओडिशा से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान', 100km की स्पीड से चलेगी हवा; आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों में बढ़ी ठंड

पहाड़ों में ठंडक बढ़ने लगी है. उत्तराखंड में शनिवार ( 21 नवंबर 2026) को हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और पिथौरागढ़ में घने कोहरे के साथ ही कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. देहरादून में भी 21 नवंबर 2026 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. कश्मीर में भी कई पर्यटन स्थलों और मैदानी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है. शोपियां घाटी शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को सबसे ज्यादा ठंडी रही. मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी में अब रात और सर्द होने वाली है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES