टाइगर श्रॉफ केस: 1 महीने पहले अमिताभ-आमिर-अक्षय-सलमान के घर की भी रेकी, हथियार सप्लाई सिंडिकेट का भी खुलासा
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स के निशाने पर कई अलग स्टार थे. सूत्रों ने दावा किया है कि शूटर्स को उन सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने का निर्देश मिला था, जिनकी सुरक्षा कम हो. इस बीच हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है.
Tiger Shroff Firing Case: रविवार (18 अक्टूबर) को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया. उनकी कार पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तीनों शूटर्स समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच में एक अहम जानकारी सामने आई है. जांच में पता चला है कि हमलावरों के निशाने पर एक्टर टाइगर श्रॉफ नहीं थे, बल्कि अन्य बॉलीवुड स्टार थे.
दरअसल, सूत्रों ने बयाया कि इन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले बॉलीवुड के दंबग एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रेकी की थी. हालांकि, वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर वह भाग खड़े हुए. वहीं, विश्वसनीय सूत्र ने यह भी दावा किया है कि ये शूटर्स करीब एक महीने पहले मुंबई पहंचे थे और अलग-अलग सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी में लगे थे. हैरान करने वाली बात है ये सभी ऑटोरिक्शा बुक करके मुंबई की सैर करते रहे. शूटर्स ऑटोरिक्शा वाले से ही सेलिब्रिटीज का घर पूछते और फिर उन्हें वहां ले जाने के लिए कहते थे.
ऑटो रिक्शा से सेलिब्रिटीज के घर पहुंचे
पिछले एक महीने के दौरान शूटर्स ऑटो वालों से कहते थे कि हमें सेलिब्रिटीज के घर ले चलो, हमें उन्हें देखना है और फोटो खींचवानी है. इसके बाद अलग-अलग ऑटोरिक्शा वाले इन्हें अलग-अलग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान के घर लेकर गये थे.
शूटर्स को यह निर्देश भी मिले थे, जिनकी सुरक्षा कम हो उसे ही निशाना बनाना. मुंबई में घूमने के दौरान एक ऑटो रिक्शा वाले ने इन शूटर्स को बताया कि हर रविवार को बॉलुवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने जुहू के ग्राउंड पर आते हैं. इस जानकारी के बाद ये लोग 11 अक्टूबर को जुहू वाले ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन वहां पर टाइगर श्रॉफ नहीं आए थे.
एक प्लान फेल, तो एक हफ्ता इंतजार
11 अक्टूबर को प्लान फेल हो जाने के कारण इन शूटरों ने एक हफ्ते का इंतजार किया और फिर 18 अक्टूबर को दोबारा हथियारों के साथ जुहू के मैदान पहुंच गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा से ही कुछ और लोग भी इस दौरान मुंबई पहुंचे थे, जिन्होंने फिल्मस्टारों के घरों की रेकी की थी. इसके बाद वह वापस हरियाणा लौट गए थे.
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि एक्टर पर हमले के दौरान हमलावरों ने एक विदेशी और दो देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. विदेशी पिस्टल कौन सी थी, इसको लेकर अभी जानकारी साफ नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि एक्टर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई छोड़ने से पहले हथियारों को किसी अनजान गह पर फेंक दिया. अब मुंबई पुलिस इन हथियारों की तलाश कर रही है.
टाइगर फायरिंग केस पर बड़ी खबर, तीनों आरोपी मुंबई लाए गए #TigerShroff #FiringCase | @Nidhijourno @hardikdavelive https://t.co/YDp3wme24i
— Zee News (@ZeeNews) October 21, 2026
हथियार सप्लाई पर सिंडिकेट का खुलासा
गौरतलब है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. शूटर्स को हथियार डेड लेटर बॉक्स के जरिए पहुंचे थे. डेल लेटर बॉक्स एक ऐसी लोकेशन होती है, जहां पर पहले हथियार रखा गया था. बताया जाता है कि पंजाब के अमृतसर की एक लोकेशन पर कोई हथियार रखा गया था.
टाइगर श्रॉफ हमले मामले में गिरफ्तार कुनाल और सुमित करीब 2 हफ्ते पहले अमृतसर लेने गए थे. जहां पर ये हथियार रखे गए थे, उसकी लोकेशन दोनों के गैंगस्टर अनिल पंडित ने शेयर की थी. हथियार लने के लिए कुनाल और सुमित को 70 से 80 हजार रुपये मिले थे. बता दें कि ये दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं.
दो महिलाएं भी शामिल
पता चला है कि इन पैसों में करीब 10-12 हजार रुपए बबीता और राधा को दिए थे. ये दो महिलाओं को भी इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कुनाल इसी साल जुलाई के महीने में सोनीपत जेल से बाहर आया था. बाहर आने के बाद उसके एक दोस्त ने अनिल पंडित से उसका संपर्क कराया.
इसके बाद ही एक इंक्रिप्टेड एप के जरिए अनिल पंडित कुनाल को निर्देश देता था. करीब दो हफ्ते पहले अनिल पंडित ने कुणाल को अमृतसर से हथियार लाने और फिर मुंबई पहुंचने का टास्क दिया था. इसके एवज में 70 से 80 रुपये देने की बात कही गई थी. हथियार पहुंचाने के लिए कुनाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा का इस्तेमाल किया. बता दें कि राधा और बबीता सोनीपत की फैक्ट्री में काम करती हैं, कुनाल की करीब 2 महीने पहले मुलाकात हुई थी.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की पूरी साजिश का खुलासा! अमृतसर से पिस्टल, मुंबई में बैग की डिलीवरी, फिर चलीं गोलियां