SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ पर आज फायरिंग, पहले भी हत्या की सुपारी का दावा; ₹2 लाख और हथियार की कहानी निकली थी फर्जी

टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए फायरिंग हमले और लॉरेंस गैंग की धमकी के बीच, पीछले साल उनकी हत्या की झूठी सुपारी देने वाली बात पर लोगों का ध्यान चला गया है, क्या थी पूरी कहानी हम इस खबर में बताएंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 18, 2026, 09:06 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 09:18 PM IST
Join

टाइगर श्रॉफ के ऊपर रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई है. जिसकी वजह से चारों ओर हड़कंप मच गया है.

इस हमले की जिम्मेदारी तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर ले ली गई है. जिसमें अनिल पंडित और हरमन संधु का नाम सामने आया है.

वैसे तो टाइगर श्रॉफ को पहले से भी धमकी मिल रही थी. जिसमें झूठी सुपारी देने का मामला शामिल था. ये हमला होने की वजह से उसपर भी पुलिस और लोगों का ध्यान जरूर जाएगा.

पहले से मिल रही धमकियों के बीच फायरिंग की बड़ी घटना

आज हुए हमले में तो टाइगर बिल्कुल सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया है कि उन्हें पहले भी फोन पर धमकियां दी गई थीं. लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी. जिसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा है.

झूठी सुपारी की कॉल से पुलिस विभाग में मचा था हड़कंप

इस घटना के होने की वजह से पिछले साल की एक घटना सामने आ गई है. कुछ समय पहले मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें अभिनेता की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दिए जाने का दावा किया गया था.

फोन करने वाले ने दावा किया था कि सिक्योरिटी कंपनी के कुछ लोग टाइगर को मारना चाहते हैं और उसे इस मर्डर का ठेका मिला है.

इस तरह के खतरनाक दावों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी, जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया था.

पंजाब से दबोचा गया आरोपी

इसके बाद क्या था पुलिस वालों ने जांच-पड़ताल किया लेकिन पूरा मामला फर्जी निकला. पुलिस ने अपना काम करते हुए उस आरोपी को पंजाब से धर दबोचा.

आरोपी का नाम सुजिंदर सिंह था. वो 35 साल का था और सुरक्षा गार्ड था. पुलिस ने आगे पूछताछ में पता किया कि आरोपी ने अपनी नौकरी जाने और सैलरी काटे जाने के गुस्से में आकर यह गंदा खेल खेला था.

सैलरी विवाद और नौकरी जाने का निकाला था बदला

आरोपी मनीष पहले मुंबई के खार इलाके में एक रेस्तरां में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था. लगातार काम से गायब रहने के कारण कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था और उसकी सैलरी भी रोक ली थी.

फिर क्या था, उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने सीनियर्स और कंपनी के मालिकों को बुरी तरह फंसाने की प्लान बनाया.

उसे लगा कि टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े स्टार के नाम का इस्तेमाल करने से पुलिस तुरंत हरकत में आ जाएगी और उसकी बात पर यकीन कर लेगी.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ पुलिस ने उसके ऊपर गंभीर धाराओं में केस लगा कर उसे जेल में डाल दिया. 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES