SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परीक्षा का तनाव पड़ा भारी, किशोरी ने 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान; बिखर गए पिता के सारे सपने

Surat girl suicide news: गुजरात के सूरत में परीक्षा का तनाव एक किशोरी पर भारी पड़ा. फेल होने के डर से किशोरी ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.

Edited By Devinder Kumar
Published: Sep 19, 2026, 06:00 AM IST | Updated: Sep 19, 2026, 06:03 AM IST
Join

Surat Gauri Prajapati suicide news: गुजरात में सूरत शहर से बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है. परीक्षा के लगातार मानसिक तनाव के कारण एक और छात्रा ने अपनी जान दे दी. सूरत के रांदेर इलाके में स्थित नवयुग कॉलेज की B.Com. फर्स्ट ईयर की छात्रा ने कॉलेज के पास ही मौजूद अफसा टॉवर की 13वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया.

परीक्षा के तनाव ने ले ली किशोरी की जान

पुलिस के मुताबिक, 17 साल की यह लड़की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी. जब वह देर शाम तक नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी देर देर बाद जब उसका शव मिला तो परिवार टूट गया.

B.Com. फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी गौरी

जांच अधिकारियों के अनुसार, 17 साल की गौरी प्रजापति सूरत के वेद रोड स्थित संत जलाराम सोसाइटी में रहने वाले डायमंड पॉलिशर भागाभाई प्रजापति की बेटी थी. वह नवयुग कॉलेज में B.Com. फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. गुरुवार सुबह गौरी चेहरे पर मुस्कान लिए कॉलेज के लिए निकली थी. परिवार को लगा कि वह परीक्षा देने जा रही है, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि परीक्षा को लेकर उसके मन में कितना भारी डर और तनाव था.

13वीं मंजिल से नीचे कूदकर दे दी जान

गौरी असल में परीक्षा देने कॉलेज गई ही नहीं. वह अपने कॉलेज से सिर्फ 500 मीटर दूर स्थित अफसा टॉवर की 13वीं मंज़िल पर पहुंची और नीचे कूद गई. जब गौरी देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसे ढूंढा और रांदेर पुलिस स्टेशन पहुंचे. हालांकि, आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरा परिवार गम में डूब गया. रांदेर पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बिखर गए एक पिता के सारे सपने

गौरी प्रजापति के पिता भागाभाई प्रजापति हीरे पॉलिश करने का काम करते हैं. उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने-लिखाने के लिए बहुत ज़्यादा निजी त्याग किए, फिर भी परीक्षा के डर ने एक होनहार युवती की जान ले ली.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES