SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पैर में अंगूठी, उर्दू में लिखी चिट्ठी और पाकिस्तानी रुपये… J&K के सांबा में पकड़े गए कबूतर के पीछे क्या है रहस्य?

जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक संदिग्ध कबूतर मिलने से हड़कंप मच गया है. कबूतर के पैर में एक अंगूठी बंधी थी, जिसके साथ उर्दू में लिखा एक नोट और पाकिस्तानी करेंसी भी मिली है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 24, 2026, 03:37 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:54 PM IST
Image Credit: सांबा मं संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया.
Join

जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया है. ये कोई आम कबूतर नहीं था, उसके पैर में अंगूठी के साथ उर्दू की एक चिट्ठी और पाकिस्तानी रुपये बंधे मिले हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी हो रही है. अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर कबूतर कहां से आया और उसके साथ मिले नोट और पाकिस्तानी करेंसी का क्या उद्देश्य था.

जानकारी के मुताबिक, इस कबूतर को सबसे पहले सांबा सेक्टर के सीमावर्ती गांव में काली माता मंदिर के पास देखा गया था. उसके पैर में अंगूठी बंधी थी. बस यहीं से शक बढ़ा. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. उसकी जांच करने पर उसके एक मुड़ी हुई चिट्ठी और पाकिस्तानी मुद्रा के कुछ नोट भी मिले हैं.

इसके बाद गांव वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने कबूतर समेत बरामद अंगूठी, चिट्ठी और करेंसी को अपने कब्जे में ले लिया है. कबूतर ने पैर में कोड वाला एक छल्ला (अंगूठी) पहनी हुई थी. 

 ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में कबूतरों के जरिए संदेश भेजने और तस्करी से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं.

पिछले दिनों संदिग्ध गुब्बारा मिला था

हाल ही में जम्मू के खौड़ इलाके (पलनवाला) में हवाई जहाज की शक्ल का एक संदिग्ध गुब्बारा मिला था, जिस पर पाकिस्तानी एयरलाइन PIA का लोगो बना हुआ था. पुलिस ने के अनुसार,महावीर बस्ती, घौ मनहासन निवासी एक शख्स ने सूचना दी कि बैंक्वेट हॉल के पास जहाजनुमा गुब्बारा मिला है, जिस पर पीआइए लिखा हुआ है. यह इलाका पुलिस चौकी सांदवा के अधिकार क्षेत्र में आता है. गुब्बारे की जांच भी की जा रही है. पहले गुब्बारा और अब संदिग्ध कबूतर मिलने के बाद जांच एसेंजियां अलर्ट पर हैं. 

ये भी पढ़ें: फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा: ट्रेनिंग के दौरान आसमान में टकराए एयरफोर्स के 2 विमान, 4 पायलटों की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES