SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोलकाता हादसे के बाद राज्य के सभी दुर्गा पंडालों में सख्ती, तमाम मंडपों की फॉरेंसिक जांच कराएंगे CM सुवेंदु

कोलकाता के एक दुर्गा पूजा मंडप में भगदड़ का बड़ा मामला सामने आया है. चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुए इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई. जिनमें से 6 की पहचान हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 17, 2026, 09:22 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 12:57 AM IST
Image Credit: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में मची भगदड़
Join

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. इसके चलते कई लोग अस्वस्थ्य महसूस करने लगे. सूत्रों के मुताबिक कोलकाता मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कई दर्शनार्थियों को लाया गया है. वहां पर 19 लोगों को मृत घोषित कर दिया. उनमें से 6 की पहचान हो गई है. जबकि कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पंडाल में मची भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस ने आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है.

चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबरों के बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. उन्होंने डॉक्टरों का घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. इस भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है. 

बारिश में शरण लेने के लिए अंदर उमड़े लोग- मंत्री उमेश राय

घटना की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने बताया, 'यह बेहद दुखद और दर्दनाक घटना है. आज महासप्तमी के मौके पर, बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकले थे. चोरबागान के इस पंडाल में, अचानक बारिश शुरू होने पर बहुत से लोग वहां शरण लेने के लिए आ गए. इसी अफरा-तफरी के बीच, किसी ने शायद सीटी बजाकर या कोई घोषणा करके लोगों को पंडाल के अंदर जाने के लिए प्रेरित किया. इससे पंडाल में अचानक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई.'

मंत्री उमेश राय ने कहा, 'यह एक बहुत दुखद घटना है. इसमें 19 लोगों की जान चली गई है और 25 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. हमने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिनमें गृह मंत्री, अन्य मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भी शामिल थे.'

मृतकों में 6 हताहतों की हुई पहचान- मंत्री

घटना में हताहत हुए लोगों की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा, 'दुख की इस घड़ी में हमारी पूरी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है... अब तक मृतकों में से 6 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री खुद उन लोगों से मिल रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि सभी 25 घायल लोग जल्द ठीक होकर अपने घर लौटेंगे. मुख्यमंत्री पिछले ढाई घंटे से अस्पताल में मौजूद हैं. घटना की खबर मिलते ही, पूरा प्रशासन हरकत में आ गया.'

घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा दुख

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ और कई लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गहरा दुख जतायाै. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी पोस्ट में प्रेजिडेंट द्रोपदी मुर्मू ने कहा, 'कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.' 

दुर्गा पूजा मंडप में मची भगदड़ और लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'कोलकाता में मची भगदड़ अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.  घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.'

हताहतों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. 

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थगित, रविवार को पीड़ितों से मिलेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट करके घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं. प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की 

घटना में हताहत हुए लोगों के लिए बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने अपनी संवेदना जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'घटना में जान गंवाने लोगों के परिवार को मैं दुख की इस घड़ी में शोक व्यक्त करता हूं. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

भीड़ के दबाव की वजह से पंडाल ढहा

रिपोर्ट के मुताबिक,शनिवार करीब 8 बजे गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में बने चोर बागान पूजा पंडाल काफी लोग इकट्ठा थे, तभी बारिश की वजह से काफी लोग बचने के लिए एग्जिट गेट पर इकट्ठा हो गए. इस भीड़ के दबाव की वजह से पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई. एक-दूसरे के ऊपर गिरने की वजह से लोगों की सांस घुटने लगी. सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया है.

 

कोलकाता पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, DMG टीम और मेडिकल टीमों के साथ एम्बुलेंस को मौके पर तैनात किया गया है. पूजा पंडाल को अब दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है.

बंगाल सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तरी कोलकाता के चोर बागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस घटना के बाद, पश्चिम बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है. इस घटना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए लोगों को 18003455678 पर कॉल करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- Kolkata: दुर्गा पूजा के पंडाल में भगदड़ से 17 की मौत, 25 से ज्यादा लोग जख्मी; आयोजक हिरासत में

इसके साथ ही सरकार की ओर से सारदा पार्क के लाल बाजार कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर - 18003455678, 03322141310 भी चालू किए गए हैं. लोग इन नंबरों पर कॉल करके हताहतों की जानकारी ले सकते हैं.

चोरबागान हादसे के बाद से कोलकाता में कई पूजा पंडाल फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. इनमें चेतला अग्रणी की पूजा को आज के लिए बंद कर दिया गया है. अलीपुर दुर्गा पूजा को भी आज के लिए बंद किया गया है. एलन पार्क के सभी शो और लाइट साउंड शो भी बंद कर दिए गए हैं. 

घटना पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है.

ममता ने घटना पर जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बयान पर दुख जाहिर किया है. एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने लिखा, 'चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं. उनके परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत और साहस मिले.'

ये भी पढ़ें- क्या है चोरबागान सार्वजनीन समिति? 1936 में हुई थी शुरुआत, कैसे बनी कोलकाता की पहचान

घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'कई लोग बेहोश हो गए. कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा, जब लोग बेहोश हुए तो उन्हें बाइकों पर ले जाया गया. यह सब हुआ और वहां भारी भीड़ भी थी.'
Kolkata, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari and Chief Secretary Manoj Agarwal reached Calcutta Medical College amid reports of a stampede-like situation at the Chorebagan Durga Puja pandal. Several people are feared injured, with the injured being taken to the hospital. Further details are awaited.

'प्रवेश और निकास द्वार काफी संकरे थे'

चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबरों के बाद एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'प्रवेश द्वार और निकास द्वार दोनों बहुत संकरे थे. उस जगह पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था.मेरी बेटी और पोती अस्पताल में भर्ती हैं.'

चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप क्यों है प्रसिद्ध?

बताते चलें कि कोलकाता की दुर्गा पूजा पूरी दुनिया में अपनी भव्यता, कला और अनूठी थीम के लिए प्रसिद्ध हैं. वहां पर नवरात्रि के दिनों हर साल जगह-जगह भव्य पंडाल लगते हैं, जिसमें देवी दुर्गा की आराधना से जुड़े कार्यक्रम चलते रहते हैं. इन्हीं में एस भव्य मंडप उत्तरी कोलकाता का चोरबागान सर्बजनन दुर्गोत्सब है. यह कोलकाता के चर्चित और ऐतिहासिक पूजा पंडालों में से एक है. 

(यह ब्रेकिंग न्यूज है अपडेट की जा रही है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES