कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. इसके चलते कई लोग अस्वस्थ्य महसूस करने लगे. सूत्रों के मुताबिक कोलकाता मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कई दर्शनार्थियों को लाया गया है. वहां पर 19 लोगों को मृत घोषित कर दिया. उनमें से 6 की पहचान हो गई है. जबकि कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पंडाल में मची भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस ने आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है.
चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबरों के बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. उन्होंने डॉक्टरों का घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. इस भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने बताया, 'यह बेहद दुखद और दर्दनाक घटना है. आज महासप्तमी के मौके पर, बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकले थे. चोरबागान के इस पंडाल में, अचानक बारिश शुरू होने पर बहुत से लोग वहां शरण लेने के लिए आ गए. इसी अफरा-तफरी के बीच, किसी ने शायद सीटी बजाकर या कोई घोषणा करके लोगों को पंडाल के अंदर जाने के लिए प्रेरित किया. इससे पंडाल में अचानक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई.'
मंत्री उमेश राय ने कहा, 'यह एक बहुत दुखद घटना है. इसमें 19 लोगों की जान चली गई है और 25 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. हमने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिनमें गृह मंत्री, अन्य मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भी शामिल थे.'
घटना में हताहत हुए लोगों की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा, 'दुख की इस घड़ी में हमारी पूरी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है... अब तक मृतकों में से 6 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री खुद उन लोगों से मिल रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि सभी 25 घायल लोग जल्द ठीक होकर अपने घर लौटेंगे. मुख्यमंत्री पिछले ढाई घंटे से अस्पताल में मौजूद हैं. घटना की खबर मिलते ही, पूरा प्रशासन हरकत में आ गया.'
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ और कई लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गहरा दुख जतायाै. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी पोस्ट में प्रेजिडेंट द्रोपदी मुर्मू ने कहा, 'कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.'
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 17, 2026
दुर्गा पूजा मंडप में मची भगदड़ और लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'कोलकाता में मची भगदड़ अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.'
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000.
— PMO India (@PMOIndia) October 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट करके घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं. प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की
अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा। माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 17, 2026
घटना में हताहत हुए लोगों के लिए बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने अपनी संवेदना जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'घटना में जान गंवाने लोगों के परिवार को मैं दुख की इस घड़ी में शोक व्यक्त करता हूं. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'
रिपोर्ट के मुताबिक,शनिवार करीब 8 बजे गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में बने चोर बागान पूजा पंडाल काफी लोग इकट्ठा थे, तभी बारिश की वजह से काफी लोग बचने के लिए एग्जिट गेट पर इकट्ठा हो गए. इस भीड़ के दबाव की वजह से पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई. एक-दूसरे के ऊपर गिरने की वजह से लोगों की सांस घुटने लगी. सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया है.
कोलकाता पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, DMG टीम और मेडिकल टीमों के साथ एम्बुलेंस को मौके पर तैनात किया गया है. पूजा पंडाल को अब दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है.
उत्तरी कोलकाता के चोर बागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस घटना के बाद, पश्चिम बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है. इस घटना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए लोगों को 18003455678 पर कॉल करने की सलाह दी गई है.
इसके साथ ही सरकार की ओर से सारदा पार्क के लाल बाजार कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर - 18003455678, 03322141310 भी चालू किए गए हैं. लोग इन नंबरों पर कॉल करके हताहतों की जानकारी ले सकते हैं.
चोरबागान हादसे के बाद से कोलकाता में कई पूजा पंडाल फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. इनमें चेतला अग्रणी की पूजा को आज के लिए बंद कर दिया गया है. अलीपुर दुर्गा पूजा को भी आज के लिए बंद किया गया है. एलन पार्क के सभी शो और लाइट साउंड शो भी बंद कर दिए गए हैं.
घटना पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है.
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बयान पर दुख जाहिर किया है. एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने लिखा, 'चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं. उनके परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत और साहस मिले.'
घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'कई लोग बेहोश हो गए. कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा, जब लोग बेहोश हुए तो उन्हें बाइकों पर ले जाया गया. यह सब हुआ और वहां भारी भीड़ भी थी.'
Kolkata, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari and Chief Secretary Manoj Agarwal reached Calcutta Medical College amid reports of a stampede-like situation at the Chorebagan Durga Puja pandal. Several people are feared injured, with the injured being taken to the hospital. Further details are awaited.
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबरों के बाद एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'प्रवेश द्वार और निकास द्वार दोनों बहुत संकरे थे. उस जगह पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था.मेरी बेटी और पोती अस्पताल में भर्ती हैं.'
Kolkata, West Bengal: Following reports of a stampede-like situation at the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, an eye witness says, "...The entrance was very narrow, and the exit gate was also narrow. There was no lighting in the area....My daughter and grand daughter is hospitalized..."
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
बताते चलें कि कोलकाता की दुर्गा पूजा पूरी दुनिया में अपनी भव्यता, कला और अनूठी थीम के लिए प्रसिद्ध हैं. वहां पर नवरात्रि के दिनों हर साल जगह-जगह भव्य पंडाल लगते हैं, जिसमें देवी दुर्गा की आराधना से जुड़े कार्यक्रम चलते रहते हैं. इन्हीं में एस भव्य मंडप उत्तरी कोलकाता का चोरबागान सर्बजनन दुर्गोत्सब है. यह कोलकाता के चर्चित और ऐतिहासिक पूजा पंडालों में से एक है.
(यह ब्रेकिंग न्यूज है अपडेट की जा रही है.)