SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आपातकाल एक गलती थी, राजीव गांधी भी खिलाफ थे', सोनिया गांधी ने बताया इमरजेंसी का पूरा सच

कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब की रिलीज से पहले कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. सोनिया गांधी ने दावा किया कि इमरजेंसी के फैसले पर गांधी परिवार में मतभेद थे. एक साक्षात्कार में सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस समेत कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 08, 2026, 09:29 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 10:10 AM IST
Image Credit: सोनिया गांधी ने इमरजेंसी पर कई बातें बताईं. (फोटो- एआई)
Join

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आगामी किताब 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इस किताब के रिलीज से पहले कांग्रेस राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को गलत फैसला करार दिया. अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' और 'द हिंदू' को दिए गए एक साक्षात्कार में सोनिया गांधी ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को भी  बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ था.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी मूल रूप से लोकतांत्रिक विचारों वाली नेता थीं. खुद भी वह आपातकाल के दौरान सहज नहीं थीं. सोनिया गांधी ने बताया कि इमरजेंसी का दौर इंदिरा गांधी पर भी भारी पड़ा था. यही कारण है कि धीरे-धीरे उन्होंने हालात की गंभीरता को समझा और उसको सुधारने की कोशिश की. इतना ही नहीं, सोनिया गांधी ने दावा किया कि इमरजेंसी लगाने के फैसले पर गांधी परिवार के भीतर ही मतभेद थे.

आपातकाल के फैसले पर परिवार में मतभेद

अपने साक्षात्कार में सोनिया गांधी ने बताया कि आपातकाल के फैसले पर गांधी परिवार में भी मतभेद था. उनके पति राजीव गांधी आपातकाल लगाने के खिलाफ थे. राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी से कहा था कि उन्हें आपाताकाल थोपने की बजाए, चुनाव तक का इंतजार करना चाहिए. हालांकि, इसके उलट राजीव गांधी छोटे भाई संजय गांधी आपातकाल लागू करने के पक्ष में थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि अगर संजय गांधी पर लगाम लगाई गई होती, तो उस वक्त हुए एक बड़े नुकसान को टाला जा सकता था. सोनिया गांधी ने 'द हिंदू' को दिए साक्षात्कार में कहा कि इंदिरा गांधी मन से एक लोकतांत्रिक नेता थीं. मुझे पता है कि मेरी इस बात पर कई लोग हंसेंगे, लेकिन मेरा मानना है कि आपातकाल के दौरान वह कभी भी सहज नहीं थीं.

इंदिरा गांधी ने मांगी थी माफी: सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी खुद बिगड़ते हालात से जूझ रही थीं. सोनिया ने कहा कि आपातकाल के लिए केवल संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि इंदिरा पर कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं का दबाव था. सोनिया के अनुसार, राजीव गांधी जैसे काफी कम नेता थे, जो अलग राय रखते थे. हालांकि, सोनिया गांधी ने फैसले का बचाव भी किया और कहा कि जो भी हुआ, वह संविधान के दायरे में रहकर किया गया. सोनिया ने याद दिलाया कि इमरजेंसी के दौरान ज्यादतियों के लिए इंदिरा गांधी ने माफी भी मांगी थी.

बाबरी मस्जिद विध्वंस को सोनिया ने किया याद

अपने इस साक्षात्कार में सोनिया गांधी ने दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना को भी याद किया. उन्होंने कहा कि इस घटना को देखने के बाद वह भावुक हो गईं और दावा किया कि उन्हें यह एहसास हुआ कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने जिस धर्मनिरपेक्ष भारत का सपना देखा था, उसको बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी.

इस दौरान उन्होंने माना कि कांग्रेस की अपनी कुछ गलतियों के कारण बीजेपी का उभार तेजी से हुआ. सोनिया गांधी ने कहा कि कई मामलों में कांग्रेस आवश्यकता से अधिक निश्चिंत रही और और उनका रवैया भी ढीला रहा. सोनिया गांधी ने का कि हम कई मामलों में काफी लापरवाह हो गए थे. हमारा रवैया ऐसा हो गया था कि जो जैसा चल रहा बस यूं ही चलने दो.

फिर से इमरजेंसी चर्चा में आई

बता दे कि 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा की थी. भारत में आपातकाल 21 मार्च 1977 तक लागू रहा. इमरजेंसी के दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं पर पाबंदियां लगीं, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और प्रेस की स्वतंत्रता भी प्रभावित हुई. माना जा रहा है कि सोनिया गांधी के बयान के कारण देश की राजनीति में एक इमरजेंसी की चर्चा फिर से चर्चा में आ गई है.

यह भी पढ़ें: '12 वर्षों में खराब किया देश का माहौल': मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का अटैक, BJP का पलटवार

यह भी पढ़ें: टूटी पार्टियां, बिखरा कुनबा: क्या फारूख अब्दुल्ला ने बचा ली पार्टी या NC में फिर बुलंद होगी बगावत की आंधी?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES