भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /Instagram पर सोनिया गांधी: वीडियो पोस्ट में दिखाई अपनी किताब Belonging: A Journey of Love की पहली झलक

Instagram पर सोनिया गांधी: वीडियो पोस्ट में दिखाई अपनी किताब Belonging: A Journey of Love की पहली झलक

कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी की सोशल मीडिया साइट्स के सबसे खूबसूरत 'ग्राम' में से एक 'इंस्टाग्राम' पर एंट्री हो गई है. उनके फॉलोअर्स और कांग्रेस समर्थक instagram.com/soniagandhi से जुड़कर अब इस मंच पर भी उनसे कनेक्ट हो सकते हैं. इसके साथ ही उनकी किताब की पहली झलक भी दुनिया के सामने आ गई है.

Written ByShwetank Ratnamber
Published: Oct 22, 2026, 11:36 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 01:38 PM IST
joinshare
Instagram पर सोनिया गांधी: वीडियो पोस्ट में दिखाई अपनी किताब Belonging: A Journey of Love की पहली झलक
Image Credit: सोनिया गांधी (instagram/soniagandhi)

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत करते हुए पहली वीडियो पोस्ट में अपनी आगामी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह इस किताब को पाठकों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्सुक और उत्साहित हैं. इंस्टाग्राम पर पहली मौजूदगी की पहली पोस्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी की किताब के सुनहरे और खूबसूरत पन्नों को दुनिया के सामने रखा है. सोनिया गांधी के पहले इंस्टा पोस्ट में किताब के पब्लिकेशन से जुड़े लोगों के अलावा उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा को भी देखा जा सकता है. करीब 51 सेकेंड के वीडियो में उनकी इस सोशल मीडिया साइट पर एंट्री को नेटिजंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

सोनिया गांधी ने पहली पोस्ट में लिखा, 'आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए मैं सचमुच आभारी हूं. यह मेरी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक है. यह किताब प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनी जगह तलाशने की कहानी है.'

एक घंटे में एक मिलियन व्यूज़

सोनिया ने पहली पोस्ट गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की थी. इस पेज के 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी पहली वीडियो पोस्ट को दो घंटों में करीब एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. दो घंटे में करीब 75 हजार लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स के साथ उनके इंस्टाग्राम पेज की धमाकेदार एंट्री हुई है. सोनिया गांधी इस पेज पर महज तीन अकाउंट्स को फॉलो करती हैं, जिसमें पहला-कांग्रेस पार्टी का इंस्टा हैंडल (/incindia), दूसरा प्रियंका गांधी और तीसरा राहुल गांधी का अकाउंट है. 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonia Gandhi (@soniagandhi)

वीडियो पोस्ट में क्या?

किताबों के पब्लिकेशन से जुड़े HarperCollins India ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है. वीडियो पोस्ट में सोनिया गांधी बता रही हैं कि इसमें प्रियंका की ढेर सारी तस्वीरे हैं. सोनिया गांधी इस किताब के हाथ में आने के बाद बेहद खुश नजर आती हैं. वो बुक के पन्नों को खोलकर देखती हैं और उनके बारे में में बात करती नजर आती हैं. इस किताब के साथ उनके घर मिठाई का एक डिब्बा भी पहुंचा था. इस वीडियो में प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी को मिठाई खिलाती दिख रही हैं.

इसी साल 20 अगस्त को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर अपनी मां की किताब को लेकर खुशी जाहिर की थी. 

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी मां की कहानी अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो उनसे प्यार करते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Congress