SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

12 बोतल फैंटा, दूध में नेस्कैफे और पालक से नफरत... इंदिरा गांधी ने सोनिया को खाने की लिस्ट क्यों बनाकर दी थी?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' में खाने से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे खाने की तलाश में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई और भारत आने के बाद उन्हें भारतीय मसालों के तीखेपन से परेशानी होती थी.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 11, 2026, 05:03 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 06:18 PM IST
Image Credit: AI की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

खाने का मेरी जिंदगी में हमेशा से एक खास स्थान रहा है. अच्छे खाने की तलाश में ही मेरी मुलाकात राजीव से हुई थी और इसी दौरान मुझे उनसे प्यार हो गया. कई साल बाद भारत भी मेरी जिंदगी में इसी तरह आया, एक-एक खाने के जरिए. शुरुआत में यहां के अलग-अलग तरह के खाने ने मुझे हैरान किया और मसालों की तीखापन से डर भी लगा. लेकिन अब दाल-चावल ही मुझे घर जैसा एहसास कराते हैं और इसके बिना मेरा एक दिन भी नहीं गुजरता.

सोनिया गांधी ने हाल ही में यह पोस्ट किया है. इसके अलावा 10 नवंबर को रिलीज हुई उनकी किताब 'BELONGING A JOURNEY OF LOVE' में भी खाने का खूब जिक्र किया है. उन्होंने किताब में बताया है कि जब वो पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर हुईं, तो उन्हें वहां खाने की बहुत दिक्कत हुई है. उन्होंने लिखा कि वो जहां किराये पर रहती थीं, वहीं से मिलने वाला खाना उन्हें देखना भी पसंद नहीं था. इसीलिए वो उस खाने को फेंक दिया करती थीं और फिर वो खाना बिल्लियां खा लेती थीं. सोनिया ने बताया कि उन्हें आखिर में एक रेस्टोरेंट मिल गया था. जहां का खाना उन्हें पसंद आने लगा था. इस रेस्टोरेंट का नाम 'द वार्सिटी' था. यहां पर उनकी पहली मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी.

इंदिरा गांधी ने बनाकर दी थी लिस्ट

सोनिया गांधी 13 जनवरी 1968 को जब पहली बार भारत आईं, तो यहां भी उन्हें इटैलियन खाने की बहुत याद आई. क्योंकि, उन्हें भारतीय खानों का तीखापन बिल्कुल भी पसंद नहीं था. उन्हें बहुत मुश्किल से उनकी पसंद का खाना मिल पाता था. उन्होंने बताया कि गर्भावास्था के दौरान जो उनकी डाइट फिक्स हुई थी वो बिल्कुल पसंद नहीं थी. खुद इंदिरा गांधी ने बच्चे के जन्म की तैयारी के लिए जरूरी सामान की सूची भी बनाई थी.

यह भी पढ़ें: सर्जरी, संघर्ष और कैंसर से जंग! सोनिया ने किताब में खोले बड़े राज, बेहोशी के बाद नजर आए थे राजीव गांधी

पालक और दूध से नफरत

सोनिया के मुताबिक जब वो गर्भावस्था से गुजर रही थीं, तो उन्हें सास के कहे मुताबिक हर दिन दो गिलास दूध पीना होता था. उन्हें दूध बिल्कुल भी पसंद नहीं था, जिसके लिए वो नेस्कैफे मिलाकर दूध पीती थीं. इसके अलावा उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन बार पालक खाने के लिए कहा गया था. लेकिन उन्हें पालक का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं था. उन्होंने बताया कि वो जैसे ही पालक का एक टुकड़ा खाती थीं, तो फिर तुरंत पानी का घूंट लेना होता था, जिसकी मदद से वो खाने को अंदर करती थीं.

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जामुन खाने का मन करता था. फालसा पसंद आने लगा था. फैंटा भी उन्हें बहुत पसंद था. उन्होंने लिखा कि वे एक दिन में फैंटा की 12 बोतलें तक पी जाती थीं.

वो भारतीय खानों से इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उन्हें बार-बार अपनी नापसंदीदगी जाहिर करने में इंदिरा गांधी से डर लगता था. किताब में सोनिया लिखती हैं,'वो अपनी मां के सामने होतीं तो इन बातों पर खुलकर विरोध कर सकती थीं, लेकिन राजीव की मां के सामने वे अभी इतनी सहज नहीं थीं कि उनकी बातों का विरोध कर सकें.'

यह भी पढ़ें: लंदन में पहली मुलाकात... पार्टी में जाने से पहले फट गई सोनिया की ड्रेस, इंदिरा गांधी ने खुद सुई-धागा लेकर की थी सिलाई!

भूटान दौरे की अजीब यादगार

खाने को लेकर उन्होंने अपने पहले आधिकारिक विदेशी दौरे के बारे में बताया. इंदिरा गांधी का भूटान दौरा था और इस दौरे पर वो सोनिया गांधी को भी साथ लेकर गई थीं.  उन्होंने भूटान में राजा और उनके परिवार के साथ औपचारिक रात्रिभोज का जिक्र किया. इस दौरान उनकी प्लेट में भाप में पकी हुई मछली परोसी गई थी. जिसे उन्होंने अजीब-सा चेहरा बना लिया. सोनिया इसको देखकर असहज हो गईं और चेहरा पर अलग तरह के हाव-भाव उभर गए. जिन्हें देखकर इंदिरा गांधी अंदाजा लगा चुकी थी. इसके बाद इंदिरा गांधी ने उनकी परेशानी समझी और वह टुकड़ा उनकी प्लेट से हटा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES