SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वीर सावरकर और मराठियों का अपमान...', शिवसेना ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब, महाराष्ट्र में बैन की मांग

शिवसेना का आरोप है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वीर सावरकर और मराठियों का अपमान किया है. शिंदे की पार्टी ने कहा कि वीर सावरकर ने इतनी यातनाएं सही हैं, लेकिन इस किताब में उनके प्रति सिर्फ जहर भरा हुआ है. शिवसेना नेताओं ने पत्रकारों के सामने सोनिया गांधी की किताब को फाड़कर फेंक दिया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 18, 2026, 13:07 IST | Updated: Nov 18, 2026, 13:34 IST
Image Credit: शिवसेना ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब (Photo- ANI)
Join

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की लॉन्चिंग को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने महाराष्ट्र में सोनिया गांधी की किताब को बैन लगाने की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वीर सावरकर और मराठियों का अपमान किया है. शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस ने संसद भवन में वीर सावरकर का तैलचित्र लगाने का विरोध किया था और उसे हटाने के लिए सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को लेटर लिखा था. शिंदे की पार्टी ने कहा कि वीर सावरकर ने इतनी यातनाएं सही हैं, लेकिन इस किताब में उनके प्रति सिर्फ जहर भरा हुआ है.

सोनिया की किताब पर उद्धव को घेरा

शिवसेना पार्टी के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि इस किताब में ऐसी बातें कही गयी हैं, जो मराठियों की अस्मिता को ठेस पहुंचा रही हैं. शिव सेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वीर सावरकर, मराठी अस्मिता का अनादर किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने किताब के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा. निरुपम ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था, तब बालासाहेब ठाकरे ने कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया था. निरुपम ने पूछा कि क्या उद्धव ठाकरे भी सोनिया गांधी के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन करेंगे?

शिवसेना नेताओं ने किताब फाड़कर फेंकी

इसके बाद शिवसेना नेताओं ने पत्रकारों के सामने सोनिया गांधी की किताब को फाड़कर फेंक दी. इस दौरान शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने सोनिया गांधी ने पुस्तक को उनके परिवार का मुखपत्र बताया. उन्होंने कहा कि किताब में सिर्फ परिवार के सदस्यों के रूप में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रेहान वाड्रा, मिराया वाड्रा और गांधी परिवार के करीबी लोगों का उल्लेख किया गया है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार सिर्फ अपने परिवार को ही देश समझता है और ऐसे आयोजनों में आम जनता की भागीदारी नहीं होती.

'बाबरी विध्वंस का जिक्र, 1984 के दंगे भूलीं'

दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बाबरी विध्वंस का जिक्र किया है और उस घटना के दौरान भावुक होने की बात कही है, लेकिन वह 1984 के सिख-विरोध दंगों को भूल गईं. किताब में उन दंगों का कोई जिक्र नहीं किया गया है. दुबे ने कहा कि किताब में वीर सावरकर के बारे में बेतुकी बातें लिख रही हैं और उन्हें बदनाम कर रही हैं. वह एक ऐसे व्यक्ति का अपमान कर रही हैं, जिन्होंने जेल में 11 साल तक घोर पीड़ा और यातनाओं के बीच जीवन बिताया. किताब में उनका अपमान किया है, इसलिए हम इस किताब की निंदा करते हैं.

ये भी पढ़ें- 'उनका DNA टेस्ट कराया जाए...', रोहित पवार पर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान, ठाकरे परिवार पर भी साधा निशाना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES