SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेटी प्लेटफॉर्म पर करती रही इंतजार, बुजुर्ग मां के साथ शौचालय में हुई हैवानियत; 25 साल का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के घाटकोपर रेलवे स्टेशन में सार्वजनिक शौचालय गई एक 60 साल की वृद्ध महिला के साथ 25 साल के तस्लीम नूर मोहम्मद ने दुष्कर्म किया. इस घटना ने रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 28, 2026, 14:21 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:33 IST
Join

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पब्लिक वॉशरूम में 60 साल की एक महिला के सात दुष्कर्म और  मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.    

गिरफ्तार युवक की पहचान 25 साल के तस्लीम नूर मोहम्मद के रूप में हुई है. इस घटना ने उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर रात के समय यात्रियों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

महिला के साथ छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला खडवली की रहने वाली बताई जा रही है. वह काम के सिलसिले में नियमित रूप से घाटकोपर आती है. गुरुवार ( 26 नवंबर 2026) को उसकी 18 साल की बेटी भी उसके साथ थी. काम निपटाने के बाद दोनों मां-बेटी घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने घाटकोपर स्टेशन पहुंची. रात 11 बजकर 12 मिनट पर उसकी बेटी प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर इंतजार कर रही थी. तभी महिला स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में गई. वहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ.

शौचालय का दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म

जांच में पता चला कि उस वक्त शौचालय के बाहर कोई अटेंडेंट या सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था. महिला के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद एक युवक शौचालय में दाखिल हुआ. आरोप है कि युवक ने भीतर से दरवाजा बंद कर पैसेज में महिला के साथ दुराचार किया और उसके माथे पर हमला भी किया. CCTV कैमरों में आरोपी को रात 11 बजकर 19 मिनट पर  शौचालय से निकलकर घाटकोपर मेट्रो की ओर जाता दिखाई दिया. लगभग 11 बजकर 22 मिनट पर महिला बाहर आई और उसने अपनी बेटी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों प्लेटफॉर्म नंबर 4 स्थित GRP डेस्क पर पहुंचे. यहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी शेयर की. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को सूचना दी गई. महिला अधिकारी ने बयान दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा.   

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 'कोल्ड अटैक'! श्रीनगर में -2.4°C और लेह में -8.2°C पहुंचा पारा, टूटे सारे रिकॉर्ड

आरोपी के खिलाफ दर्ज मामला

पीड़िता की शिकायत पर GRP ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर स्टेशन और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. पुलिस को शुरुआती तौर पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार ( 27 नवंबर 2026) को असल्फा से आरोपी तस्लीम नूर मोहम्मद को दबोच लिया. पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इस तरह की हरकत पहले भी की है या नहीं. (इनपुट- IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES