SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कावेरी जल विवाद में कर्नाटक की बल्ले-बल्ले, SC ने ठुकराई तमिलनाडु की अतिरिक्त पानी की मांग

तमिलनाडु सरकार ने अपने राज्य में कावेरी नदी के पानी की अतिरिक्त मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की याचिका को खारिज करते हुए कर्नाटक से किसी भी तरह का आदेश देने से साफ मना कर दिया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 20, 2026, 12:34 IST | Updated: Nov 20, 2026, 12:44 IST
Join

Tamil Nadu-Karnataka Kaveri Water Dispute : तमिलानाडु और कर्नाटक के बीच पिछले कुछ समय से कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद चल रहा है. अब इसको लेकर तमिलनाडु की सरकार को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की ओर से कावेरी के पानी की अतिरिक्त मांग को लेकर कर्नाटक को किसी भी तरह का आदेश देने से साफ मना कर दिया है.  

तमिलनाडु ने कर्नाटक को अपने हिस्से में पानी की कमी की भरपाई के लिए कावेरी नदी से 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (TMC) पानी छोड़ने का आदेश देने की मांग की थी. इसको लेकर उसने कोर्ट में याचिका भी सौंपी थी, जिसमें तमिलनाडु ने राज्य में किसानों और फसलों पर पानी की कमी के असर का हवाला देते हुए और पानी मांगा था. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की पीठ ने इस अर्जी को ठुकरा दिया है.    

तमिलनाडु ने लगाया अतिरिक्त पानी न मिलने का आरोप

बता दें कि तमिलनाडु ने कावेरी वॉटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) के निर्देशों को लागू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके तहत कर्नाटक को पड़ोसी राज्य को पानी छोड़ना था. ऐसे में राज्य ने आरोप लगाया कि उसे कावेरी नदी का तय हिस्सा पानी नहीं मिल रहा है, जिससे पानी की कमी हो गई है. ऐसे में खेती-बाड़ी और फसलों पर असर पड़ सकता है. तमिलनाडु का आरोप था कि उसे अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- 'अगर कांग्रेस की सरकार होती, तो...', जिनपिंग-ट्रंप-पुतिन की फोटो शेयर कर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

क्या है पानी को लेकर विवाद?

कावेरी  दक्षिण भारत की एक प्रमुख और पवित्र नदी है. इसे दक्षिण भारत की गंगा और तमिल में पोन्नी भी कहा जाता है. यह नदी  कर्नाटक के कोडागु जिले में पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरि पहाड़ियों में स्थित तलकावेरी से निकलती है और तकरीबन 760-800 किलोमीटर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है. इस नदी को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद काफी पुराना है. यह नदी कर्नाटक से निकलते हुए तमिलनाडु में बहती है. ऐसे में दोनों राज्य अपनी जरूरतों के लिए इसके पानी पर दावा करते हैं.  

क्या है तमिलनाडु का पक्ष?

तमिलनाडु की ओर से कावेरी वॉटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) के आदेशों को लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था. आदेशों के तहत कर्नाटक को अपने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की जरूरतों के लिए नदी का पानी छोड़ना था. हालांकि, राज्य का आरोप है कि उसे कर्नाटक से नदी के पानी का तय हिस्सा नहीं मिल पा रहा है. इससे राज्य में पानी की कमी हो गई है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. खासतौर से खेती और फसलों में इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES