SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अंकिता भंडारी के माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी ने लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी

अंकिता भंडारी के माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. जानें राहुल गांधी की इस चिट्ठी की मुख्य बातें, उठाए गए सवाल और पूरे मामले के ताजा अपडेट्स

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 15, 2026, 08:14 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:35 PM IST
Image Credit: अंकिता भंडारी केस में राहुल गांधी का बड़ा कदम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखी चिट्ठी.
Join

उत्तराखंड की शांत पहाड़ियों के बीच जब भी अंकिता भंडारी का नाम गूंजता है, तो एक परिवार के बिखरे सपनों और कभी न खत्म होने वाले दर्द की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. 19 साल की एक मासूम लड़की, जिसने अपने परिवार की मदद करने के लिए रिसेप्शनिस्ट की नौकरी शुरू की थी, आज न्याय की प्रतीक बन चुकी है. उसकी असमय मौत को लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन उसके माता-पिता आज भी इन्साफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में है. अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले फिर सियासी में बयानबाजी शुरू हो गई हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के मामले को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक चिट्ठी लिखी है. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर इस चिट्ठी को साझा किया है.

परिवार का टूटता सब्र और राष्ट्रपति से उम्मीद

राहुल गांधी ने अपने पत्र में अंकिता के माता-पिता की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड की इस बेटी के साथ जो हुआ, उसने पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया था. एक गरीब परिवार ने अपनी बेटी को बड़े अरमानों से पढ़ाया-लिखाया था, लेकिन उसकी ईमानदारी और स्वाभिमान की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. देश की किसी भी बेटी के साथ अन्याय होना पूरे समाज की विफलता है. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से अपील की कि वे इस मामले का संज्ञान लें ताकि अंकिता के परिजनों को बिना किसी दबाव और देरी के इन्साफ मिल सके.

परिवार को मिली उम्मीद की नई किरण?

राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए इस पत्र ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है. यह पत्र केवल एक राजनीतिक बयान या औपचारिकता नहीं है, बल्कि उन हजारों-लाखों आम लोगों की भावना का प्रतीक है जो अंकिता के लिए इन्साफ की आस लगाए बैठे हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या राष्ट्रपति कार्यालय के इस हस्तक्षेप से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी? क्या उस बेबस मां-बाप को आखिरकार वह सुकून मिल पाएगा, जिसके लिए वे हर दिन लड़ाई लड़ रहे हैं? देश आज भी अपनी बेटी अंकिता के लिए सच और न्याय की राह देख रहा है. राहुल की चिट्ठी से परिवार न्याय के लिए उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है.

18 सितंबर 2022 को हुई थी अंकिता की हत्या

अंकिता भंडारी सिर्फ 19 साल की थीं, जब 18 सितंबर 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी. अंकिता ऋषिकेश के पास वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं. रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को इस मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी है. वहीं अंकिता के परिवार और जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ. भारी विरोध-प्रदर्शनों के बाद, इस साल जनवरी में उत्तराखंड सरकार ने यह सवाल सीबीआई (CBI) के हवाले किया. अंकिता को मुकम्मल इंसाफ दिलाने के लिए जांच आज भी जारी है.

यह भी पढ़ेंः अंकिता भंडारी केस में फिर उबाल! इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता से मिलने पहुंचे राहुल गांधी 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES