लोकसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर खबर आ रही है कि वो इंडिया गेट पर जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता धरने पर बैठे हुए हैं. अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का एक चर्चित मामला है, जिसने पूरे देश में गुस्सा पैदा कर दिया था. इस मामले में एक 19 वर्षीय युवती की हत्या हुई, जो ऋषिकेश के पास एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा, क्योंकि इसमें रिजॉर्ट मालिक और उसके कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर कई सवाल उठे.
#WATCH | 2022 Ankita Bhandari murder case: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi meets Ankita Bhandari’s parents at India Gate in Delhi They are protesting against the appointment of BJP leader Dushyant Kumar Gautam as the Governor of Sikkim https://t.co/ZdiuPvaSZp
— ANI (@ANI) October 14, 2026
अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीकोट की रहने वाली थी. वह ऋषिकेश के पास गंगा भोगपुर में मौजद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थीं.
#WATCH | 2022 Ankita Bhandari murder case: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrives at India Gate in Delhi to meet the parents of Ankita Bhandari https://t.co/P1Ys5kbOyI
— ANI (@ANI) October 14, 2026
अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने CBI के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा,'मेरी बेटी के कत्ल में VIP का अहम रोल है. हमने जनवरी में CBI जांच की मांग की थी, लेकिन अब अक्टूबर में जांच शुरू करना एक सोची-समझी चाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीतिक मकसद है. सरकार 2027 के चुनावों से पहले जांच पूरी नहीं करना चाहती, ताकि चुनावों के दौरान जांच का क्रेडिट ले सके.'
CBI के सामने अपनी मांगें रखते हुए भंडारी ने कहा,'एजेंसी को कोटद्वार कोर्ट में पहले ही दिए जा चुके बयानों को दोबारा रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए, बल्कि तकनीकी सबूतों पर ध्यान देना चाहिए.' उन्होंने कहा,'मैं CBI से कहना चाहता हूं कि कोटद्वार कोर्ट में 47 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, तो आप उन्हें फिर से परेशान क्यों कर रहे हैं? सबसे पहले, आरोपी पुलकित आर्य के फोन की 18 सितंबर 2022 से 19 सितंबर 2022 तक की कॉल डिटेल्स निकालें.'
उन्होंने आगे कहा,'वनंतरा रिजॉर्ट को गिराने का आदेश किसने दिया और 22 सितंबर व 23 सितंबर 2022 को सुबह 8 बजे से कॉल डिटेल्स निकाली जानी चाहिए.' भंडारी ने आरोप लगाया,'SIT ने जानबूझकर कॉल डिटेल्स नहीं निकालीं, क्योंकि पुलकित आर्य ने उस दिन कई VIP लोगों से बात की होगी. 19 तारीख को नया फोन खरीदने पर उसका नया फोन जमा किया गया था. पुराना फोन कभी जमा नहीं किया गया.'