App

सियासी तंज: 'जनेऊधारी शिवभक्त', ‘सद्दाम जैसी दाढ़ी...' राहुल गांधी के हर अवतार को सुधांशु त्रिवेदी ने बताया सियासी लॉन्च का फेल प्रयोग, वंशवाद से लेकर वियतनाम यात्रा तक घेरा

बीजेपी ने बीते तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी की पॉलिटिकल लॉन्चिंग की हर कोशिश को नाकाम करार देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता पर तगड़ा तंज कसा है. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के काम करने के तौर-तरीके से लेकर उनकी तमाम सियासी कोशिशों का हवाला देते हुए उन्हें जमकर घेरा. त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया है.

सियासी तंज: 'जनेऊधारी शिवभक्त', ‘सद्दाम जैसी दाढ़ी...' राहुल गांधी के हर अवतार को सुधांशु त्रिवेदी ने बताया सियासी लॉन्च का फेल प्रयोग, वंशवाद से लेकर वियतनाम यात्रा तक घेरा
Image Credit: (ANI)

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस के 140 सालों के इतिहास का सबसे नाकाम नेता बताते हुए उनकी पॉलिटिकल लॉन्चिंग की हर कोशिश पर तीखा तंज कसा है. अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर जब से हुई है, उसकी हालत 'जल के बिना मछली' ऐसी हो गई है. अपनी करीब 25 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों से शुरु करके 2024 के आम चुनावों तक के राहुल गांधी के 'सियासी अवतारों' पर जमकर निशाना साधा. 

बीजेपी नेता ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस की इतनी बुरी हार के लिए वे ही जिम्मेदार हैं.

'बाबा ब्रिगेड से लेकर सद्दाम की दाढ़ी वाले लुक पर घेरा'

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, जब से राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली हैं, तब से कांग्रेस की स्थिति खराब हो गई है. कांग्रेस के इतिहास में सबसे असफल नेता जो अपनी पार्टी में लोकतंत्र लागू नहीं कर पाए वो दुनिया को संविधान का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कह दिया कि जिस-जिस काम में राहुल गांधी ने हाथ डाला, वो बंद हो गया या उसकी हालत खराब हो गई. 

राहुल गांधी की पढ़ाई लिखाई से लेकर पहली नौकरी और वहां से पॉलिटिक्स में एंट्री तक का पूरा घटनाक्रम गिनाते हुए त्रिवेदी ने कहा 'जहां-जहां उनके चरण पड़े, उस काम का बंटाधार हो गया.'

नेता विपक्ष पर तीखा तंज

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए त्रिवेदी ने कहा, '2014 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यूथ लीडर 'बाबा ब्रिगेड' वाले स्मार्ट क्लीन शेव वाले विदेश में पढ़े युवा नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया और कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे बुरे प्रदर्शन पर पहुंचते हुए 44 सीटों पर सिमट गई. कांग्रेस ने 2019 में कुर्ते के ऊपर जनेऊ धारण कराके परम शिवभक्त हिंदू वाले अवतार में जो नई लॉन्चिंग की वह भी नाकाम रही. 2024 के चुनाव में सद्दाम हुसैन जैसी दाढ़ी रखके भारत विरोधी शक्तियों के स्वर में स्वर मिलाते हुए पूरा प्रयास करने के बावजूद थर्ड अटैंप्ट में भी कांग्रेस सीटे जीतने के मामले में थर्ड डिजिट नहीं छू पाई और 100 सीट के नीचे सिमट गई. ये दर्शाता है कि राहुल गांधी को लॉन्च करने के सारे प्रयोग फेल हो चुके हैं. इसलिए सत्ता की चाह में वो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर हमला करके झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं.'

वंशवाद के मुद्दे पर घेरा

आगे उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी से वंशवाद मिटाने का झूठा नैरेटिव दिया. स्थिति ये है कि आज मदर, सन और डॉटर तीन-तीन सांसद है'. 

राहुल गांधी के ट्रैक रिकॉर्ड सवाल उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज एक ऐसे नेतृत्व के पीछे चल रही है जो खुद असमंजस की स्थिति में है. किसी को पता नहीं कि क्या करना है. अपनी पार्टी में यूथ कांग्रेस का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराने का उनका प्लान फेल रहा.

विदेश यात्राओं पर तंज

बीजेपी के प्रवक्ता ने यह भी कहा, 'राहुल गांधी झूठे मुद्दों को हवा देकर छुट्टियां मनाने अज्ञात स्थानों पर चले जाते हैं. वो जहां भी जाते हैं संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं.' इस दौरान उनका इशारा हाल ही में हुई राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा की ओर था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More