SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आर्थिक संकट की कगार पर भारत...', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करते हुए देश की अर्थव्यवस्था और एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए. अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत बड़ी तेजी से आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 18, 2026, 08:11 IST | Updated: Nov 18, 2026, 08:41 IST
Image Credit: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी (Photo- ANI)
Join

लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. वहां राहुल गांधी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी से संवाद किया. विदेशी सरजमीं से राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत बड़ी तेजी से आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. यही हकीकत है, जिसे कोई भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता है. मीडिया भी इस हकीकत को नकार नहीं सकता है. 

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी काफी बढ़ी है. इससे युवा अपने भविष्य को लेकर चितिंत हैं. उन्होंने इसके पीछे शिक्षा व्यवस्था को काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. मौजूदा हालातों को लेकर युवाओं में बड़ी निराशा है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले युवा अपने लिए कोई भविष्य नहीं देख पा रहे हैं. राहुल ने कहा कि युवाओं की निराशा की सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें अपने लिए भविष्य की संभावनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं.

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और खराब एजुकेशन पॉलिसी के कारण युवाओं और उनके माता-पिता के बीच में दूरियां बढ़ी हैं. राहुल ने कहा कि आज नई पीढ़ी अपने माता-पिता के अनुभवों और उनके बताए रास्ते पर सवाल उठा रही है. उन्होंने कहा कि युवा अपने माता-पिता से कह रहे हैं कि आप सफल नहीं हैं, आपके पास नौकरी नहीं है, ऐसे में आप हमें वह रास्ता अपनाने की सलाह कैसे दे सकते हैं, जिस पर चलकर आपको भी सफलता नहीं मिली.

खबर अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES