)
लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. वहां राहुल गांधी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी से संवाद किया. विदेशी सरजमीं से राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत बड़ी तेजी से आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. यही हकीकत है, जिसे कोई भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता है. मीडिया भी इस हकीकत को नकार नहीं सकता है.
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी काफी बढ़ी है. इससे युवा अपने भविष्य को लेकर चितिंत हैं. उन्होंने इसके पीछे शिक्षा व्यवस्था को काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. मौजूदा हालातों को लेकर युवाओं में बड़ी निराशा है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले युवा अपने लिए कोई भविष्य नहीं देख पा रहे हैं. राहुल ने कहा कि युवाओं की निराशा की सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें अपने लिए भविष्य की संभावनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं.
खबर अपडेट हो रही है...