SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंजाब में रेल हादसा: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग; दूर तक दिखा धुएं का गुबार

पंजाब के सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रेन की बोगियां धूं-धूं कर जलती नजर आईं. कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती है. ट्रेन में आग लगने के कारण यात्री सहम उठे.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 06, 2026, 02:33 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 03:09 PM IST
Image Credit: पंजाब में रेल हादसा
Join

शुक्रवार (06 नवंबर) को पंजाब के अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लग गई. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ, जब ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाग ट्रेन रुक गई और आनन-फानन में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए. इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

बताया जाता है कि आग पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के अनुसार, इस घटना को लेकर रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. खबर लिखे जाने तक   ट्रेन में आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है.

हादसे से सहमे यात्री

इस घटना से जुड़े कुछ खौफनाक वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है और बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से दूर खड़े है. इस आग के कारण यात्री सहम उठे हैं और डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं. कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती है. 

रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया? 

इस घटना के लेकर नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अंबाला डिवीजन के सराय बंजारा स्टेशन के पास, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली.

उन्होंने कहा कि सेफ्टी सिस्टम के समय पर काम करने की वजह से ट्रेन रुक गई और आग पर काबू पाने का काम चल रहा है. सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इस घटना में किसी के घायल होने, किसी अन्य तरह के नुकसान या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है.

वहीं, इस घटना को लकेर पटियाला के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्हें करीब 45 मिनट पहले ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि पहले ट्रेन के पैंट्री में आग लगी थी, जिसके बाद वह ट्रेन के कई डिब्बों में फैल गई. फायर अलार्म बजने से यात्री सतर्क हो गए और समय रहते वे ट्रेन से उतर गए. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यात्रियों की मदद के लिए जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें: SIR पर घमासानः पता बदलने पर वोटर की टली आफत, फॉर्म-6 से मिली राहत; बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें: NC में तकरार, संकट में उमर सरकार: विफरे विधायकों को मानने में जुटे फारूक अब्दुल्ला, बंद कमरे में घंटों मंथन; कहां फंसा पेच

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES