भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'बिना कारण बताए तस्वीरें हटवाईं': बीकानेर हाउस में क्या हुआ? रेहान ने Zee News को बताया पूरा किस्सा

'बिना कारण बताए तस्वीरें हटवाईं': बीकानेर हाउस में क्या हुआ? रेहान ने Zee News को बताया पूरा किस्सा

दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘ नो आइडिया इज फाइनल’ से युवा विरोध प्रदर्शनों की 74 तस्वीरें हटाए जाने पर सियासत तेज हो गई है. इस मामले को लेकर रेहान वाड्रा की मां एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी भड़क गई हैं.

Written BySumant Kumar
Published: Oct 22, 2026, 01:33 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 04:47 PM IST
joinshare
'बिना कारण बताए तस्वीरें हटवाईं': बीकानेर हाउस में क्या हुआ? रेहान ने Zee News को बताया पूरा किस्सा
Image Credit: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘ नो आइडिया इज फाइनल’ पर सियासी घमासान तेज.

About the Author

    Sumant Kumar

    Sumant Kumar

    सुमंत कुमार ज़ी न्यूज में सीनियर जर्नलिस्ट हैं. उन्हें टीवी पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव है. वो मुख्य रूप से सियासी खबरें एवं संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. राजनीतिक खबरों पर बारीक नजर रखते हैं. राजनीतिक खबरों को सीधे,सरल एवं सटीक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    दिल्ली स्थित सांस्कृतिक केंद्र 'बीकानेर हाउस' पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा के आरोपों से सियासी भूचाल आ गया है. बीकानेर हाउस में रेहान की प्रदर्शनी के दौरान उनकी तस्वीरों को हटाने पर कांग्रेस पार्टी बिफर गई है. कांग्रेस ने इसे अघोषित इमरजेंसी बताया है. कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि अगर तिरंगा सेंसरशिप से सुरक्षित नहीं है, तो समस्या कला में नहीं बल्कि व्यवस्था में है. 

    रेहान की मां प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई भी ताकतवर शख्स किसी दूसरे की अभिव्यक्ति की आजादी से डरने लगता है, तो इसका मतलब है कि वह अपनी ताकत खो चुका है. उधर, इस मामले पर जी न्यूज के संवाददाता ने रेहान से बात की है.

    ❤️

    — Raihan (@raihanrvadra) October 22, 2026

    रेहान वाड्रा ने क्या बताया?

    जी न्यूज से बातचीत में रेहान ने कहा कि कल शाम को 7 बजे मेरी सोलो एग्जीबिशन शुरू होने वाली थी, जिसका नाम ‘No Idea is Final’ था. प्रदर्शनी शुरू होने से करीब 24 घंटे पहले बीकानेर हाउस प्रबंधन ने मुझसे संपर्क किया और कुछ तस्वीरों को हटाने के लिए कहा. मैंने उनसे पूछा कि इसमें क्या दिक्कत है, तो उन्होंने कहा कि यह दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें हैं और उनकी पॉलिशी के खिलाफ हैं. 

    रेहान ने बताया कि मैंने बीकानेर हाउस प्रबंधन से पूछा कि कौन सी तस्वीरें हैं. आइए, इस पर बात करते हैं, तो उनकी तरफ से अगले दिन तक कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर ने मुझसे संपर्क किया और सारी तस्वीरों को हटाने के लिए कहा. मैंने उनसे पूछा कि जब आपको शो का लेआउट दिया था, तब इस बारे में बात क्यों नहीं गई थी? इस पर उन्होंने कहा कि लेआउट को हम देख नहीं सके. रेहान ने आगे बताया कि मैंने उन्हें फिर से लेआउट भेजने के लिए पूछा तो इसके लिए भी वे तैयार नहीं हुए. मैंने उनसे कहा कि अब 4-5 घंटे में मैं क्या कर सकता हूं?

    तिरंगा की तस्वीरें भी हटवाने का आरोप

    रेहान का दावा है कि उन्हें ना तो फोटो हटाने का कारण बताया गया और ना ही लिखित में कोई आदेश दिया गया. रेहान ने कहा कि मैंने लिखित में आदेश मांगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद दोपहर 3 बजे बीकानेर हाउस के प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर आए और उन्होंने भी वही बात कही. उन्होंने कहा कि आपकी प्रदर्शनी में राजनीतिक कंटेट है. इसे हटाना होगा. रेहान ने बताया कि उन्होंने पहले ही ऐसी किसी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया था, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध हो. इसके बाद भी तस्वीरों को हटा दिया गया. रेहान ने बताया कि शायद कुछ तस्वीरें रह गई थीं, जिस पर वह नाराज हो गए. उसमें दो तस्वीरें तिरंगे की थीं, जिन्हें भी हटाने को कहा गया. तब मैंने विरोध किया.

    नहीं दिया गया लिखित आदेश- रेहान

    रेहान ने बताया कि बीकानेर हाउस की ओर से उन्हें एक नोटिस भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि अगर आप 5 बजे तक इन्हें नहीं हटाते हैं, तो बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा और प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी. रेहान ने कहा कि जब उन्होंने मुझसे तिरंगा की दो तस्वीरें हटाने के लिए कहा तो मैंने विरोध किया. मैंने उनसे पूछा कि यह आपकी पॉलिसी के खिलाफ कैसे हो सकता है? भला यह आपकी पॉलिसी के खिलाफ कैसे होगा? मैंने उनसे लिखित में यह देने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद मैं कपड़े चेंज करने के लिए घर चला आया, वापस गया तो उन्होंने खुद ही एक तस्वीर हटा दी थी. एक तस्वीर वहीं रखी थी, जिसे मैंने फिर से लगा दिया था.

    क्या है पूरा विवाद?

    रेहान वाड्रा के आरोपों के मुताबिक, दिल्ली स्थित सांस्कृतिक केंद्र 'बीकानेर हाउस' में उन्होंने एक सोलो एग्जीबिशन का आयोजन किया था. प्रदर्शनी से ठीक पहले दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़ी उनकी कुछ तस्वीरों को जबरन हटवा दिया गया. रेहान ने कहा कि ये तस्वीरें दिल्ली के युवा प्रदर्शनों से जुड़ी थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शायद ये तस्वीरें आपत्तिजनक मानी गईं. रेहान के मुताबिक, अधिकारियों ने 105 में से 74 तस्वीरें हटाने को कहा था, वरना प्रदर्शनी रद्द करने की बात कही गई. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरों को आपत्तिजनक माना गया. 

    रेहान का आरोप है कि बीकानेर हाउस प्रबंधन ने तिरंगा से जुड़ी दो तस्वीरों को भी हटवा दिया. उन्होंने इसे कलाकारों पर सेंसरशिप बताया. वहीं, बेटे का समर्थन करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस कार्रवाई को बेतुकी बताते हुए कहा कि यह युवाओं की आवाज दबाने जैसी है.

    ये भी पढ़ें- Instagram पर सोनिया गांधी: वीडियो पोस्ट में दिखाई अपनी किताब Belonging: A Journey of Love की पहली झलक

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Congress