'गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, सबको चोर मानना बंद करें', PM मोदी ने राहुल गांधी को दिया जवाब
फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है. इसके साथ ही गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी काफी तेज है. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी को गर्व से भरने वाली है.
फिक्की के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले उन्हें कई बार फिक्की से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला है, लेकिन आज का अवसर विशेष है. पीएम ने कहा कि फिक्की अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है. किसी संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है. फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है. इसके साथ ही गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी काफी तेज है. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी को गर्व से भरने वाली है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है.
खबर अपडेट हो रही है...