SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM मोदी का फिलीपींस दौराः ASEAN समिट में रक्षा-व्यापार समेत इन एजेंडों पर होगा फोकस, ट्रंप से भी होगी मुलाकात!

अपने तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी वहां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) के अलावा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में हिस्सा लेंगे. इस शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी हिस्सा लेंगे.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Nov 16, 2026, 07:09 IST | Updated: Nov 16, 2026, 08:10 IST
Image Credit: आज फिलीपींस जाएंगे पीएम मोदी
Join

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर पीएम मोदी आज (सोमवार, 16 नवंबर) मनीला जाने वाले हैं. अपने तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी वहां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) के अलावा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से पीएम मोदी की विदेश यात्रा के एजेंडे को बताते हुए कहा कि आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री का फोकस समुद्री सुरक्षा के अलावा आर्थिक व व्यावसायिक साझेदारी को बढ़ाने पर रहेगा. विदेश मंत्रालय ने बताया कि फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बुलावे पर प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं. 

फिलीपींस के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात

विदेश मंत्रालय में सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने बताया कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की ओर से पीएम मोदी और अन्य मेहमानों के लिए एक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा. इन कार्यक्रमों में शामिल होने से भारत को पूर्वी एशियाई देशों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा.

किस मुद्दों पर रहेगा PM का फोकस?

टंडन ने कहा कि आसियान देशों के व्यापारिक पार्टनर में भारत बड़े भागीदारों में उभरकर सामने आया है. इस पूरे क्षेत्र के साथ भारत का व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर का है. उन्होंने कहा कि हिंद महासागर का देश होने के नाते भारत का लक्ष्य हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के समान विचारधारा वाले देशों के बीच नौसैनिक और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है. टंडन ने कहा कि इन कार्यक्रमों में भारत की ओर से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा. भारत का मानना है कि पीएम मोदी के इस यात्रा से ना सिर्फ बदलते वैश्विक परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी, बल्कि पूरे एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने में अहम होगा.

कितना अहम है PM का फिलीपींस दौरा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हाल के कुछ वर्षों में भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा सहयोग ने गति पकड़ी है. भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने वाला फिलीपींस पहला देश बना था. इसके बाद दुनिया के तमाम देशों ने भारत से ब्रह्मोस खरीदने की डील साइन की. फिलीपींस अब भारत के साथ डिफेंस डील को और आगे बढ़ाने में दिलचस्पी ले रहा है. भारत के लिए यह अच्छे संकेत हैं. 

वैश्विक उठापटक से निपटने में मिलेगी कामयाबी!

वैश्विर स्तर पर चल रहे उठापटक के बीच पीएम मोदी का यह दौरा काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. पीएम मोदी की यहां ना सिर्फ फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात होगी, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात हो सकती है. हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें- 'कौरवों की तरह बिखर गए तो हारेंगे...' अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' वाली नीति का जिक्र कर मोहन भागवत ने किसे चेताया?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES