SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेपाल के PM बालेन शाह दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से होगी मुलाकात; रेल, ऊर्जा और व्यापार पर बनेगी बात

अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दिल्ली पहुंच गए हैं. मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद यह शाह का पहला विदेशी दौरा है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए हैं. 

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 22, 2026, 16:47 IST | Updated: Nov 22, 2026, 17:26 IST
Image Credit: नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया
Join

अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दिल्ली पहुंच गए हैं. मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद यह शाह का पहला विदेशी दौरा है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए हैं.

नेपाल में पिछले साल हुई युवा क्रांति के बाद हुए चुनाव में बालेंद्र शाह ने इस साल मार्च में पीएम का पद संभाला था. उन्हें बालेन शाह भी कहा जाता है. सत्ता संभालने के बाद यह उनका पहला विदेशी और भारत दौरा है. इस दौरे में वे पीएम मोदी के साथ सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बातचीत में ऊर्जा, जलविद्युत, रेल लिंक और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रमुख मुद्दे रहने वाले हैं.

पीएम मोदी के साथ होगी सीधी बातचीत

जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्टों के मुताबिक, दोनों नेताओं की इस बैठक से अगले वर्षों में भारत-नेपाल संबंधों की दिशा तय हो सकती है. इस वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्री नेपाल में कुछ विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं.

सरकार के सूत्रों के अनुसार, बालेंद्र शाह के इस दौरे में ऊर्जा, व्यापार और रेलवे लिंक पर जोर रहने की उम्मीद है. खासकर, बालेंद्र शाह भारत से ऊर्जा समझौते पर बात आगे बढ़ाना चाहेंगे. पहले भी दोनों मुल्कों के बीच ऊर्जा सहयोग एक अहम कड़ी रही है.

रेल नेटवर्क भारत से जुड़े काठमांडू शहर

असल में नेपाल ने भारत से दीर्घ अवधि वाला बिजली व्यापार समझौता कर रखा है. इस समझौते के तहत नेपाल ने 2025–26 में भारत को बिजली बेच कर करीब 1,800 करोड़ नेपाली रुपये कमाए थे. अब नेपाल दूसरे स्रोतों से बिजली बेचकर अपना राजस्व बढ़ाना चाहता है.

बालेंद्र शाह के इस दौरे में भारत के रक्सौल से काठमांडू के बीच प्रस्तावित रेलवे लाइन पर भी चर्चा होगी. इस रेल लाइन के बनने से भारत और नेपाल रेल नेटवर्क के जरिए सीधे जुड़ जाएंगे. साथ ही, लोगों को आने-जाने के लिए बसों के धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे.

यही नहीं, रामायण सर्किट से जुड़े दो प्रमुख शहरों, अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने की भी उम्मीद है. ऐसा होने से भगवान राम और माता सीता की नगरी, ट्रेन सेवा के जरिए एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES