कांग्रेस में जाएंगे शरद पवार के पोते? रोहित पवार को लेकर अजित गुट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र का बढ़ा सियासी पारा
शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को लेकर अजीत पवार की पार्टी ने बड़ा दावा किया है. NCP (अजीत पवार) के प्रवक्ता उमेश पाटिल के मुताबिक, रोहित पवार इन दिनों कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं. उनके इस दावे से महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मच गई है.
Published: Nov 21, 2026, 08:34 IST
| Updated: Nov 21, 2026, 08:47 IST
NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर अटकलबाजी अब समाप्त हो चुकी है. दोनों गुटों ने ऐसी संभावनाओं से साफ इनकार किया है. अब दिवंगत अजीत पवार की पार्टी ने शरद पवार के पोते रोहित पवार के लिए बड़ा खुलासा किया है. NCP (अजीत पवार) के प्रवक्ता उमेश पाटिल का दावा है कि शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार इन दिनों कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं. उमेश पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि मैंने सुना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठकें हुई हैं. उन्होंने दावा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रोहित पवार को कांग्रेस आलाकमान से मिलवाया था. हालांकि, उन्होंने इसको लेकर किसी तरह के ठोस सबूत होने से साफ इनकार किया. पाटिल ने साफ कहा कि फिलहाल, मेरे पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है.
खबर अपडेट हो रही है...