रिश्तों में धोखा: तलाक का केस कोर्ट में, पति ने रचा ली दूसरी शादी! नासिक के मैरिज हॉल पहुंची पहली पत्नी, मचा बवाल
महाराष्ट्र के नासिक में एक शादी समारोह उस समय बवाल कट गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी वहां पहुंच गई. महिला ने वहां मौजूद लोगों को सच्चाई बताते हुए दावा किया कि उसके पति से तलाक का मामला अभी कोर्ट में पेंडिंग है. उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच हो रही है.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रिश्तों में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. जहां पहले से शादीशुदा होने के बावजूद एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू महिला से शादी रचाकर बवाल खड़ा कर दिया. इस बेहद चौंकाने वाले मामले में अपने शौहर की पोल खोलने वाली पहली पत्नी जो खुद भी मुस्लिम है, उसने मैरिज हाल में जमकर हंगामा किया. पहली पत्नी का दावा है कि तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद उसके शौहर न सिर्फ कानून तोड़ा बल्कि अपनी जिम्मेदारी से भागने की कोशिश भी की है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला-जांच जारी
इस मामले में पति की दूसरी शादी के बारे में खबर मिलते ही पहली पत्नी सीधे उस जगह पहुंची जहां शादी की रस्में चल रही थीं. उसने जाते ही तेज आवाज में सबको सबकुछ बताने की कोशिश की. कुछ लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी. उसने अपने पति से उसकी दूसरी शादी को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी. अपनी पहली पत्नी के आक्रोश के बीच दूसरी शादी करने वाले शख्स के होश फाख्ता हो गए. वो अपनी पत्नी के एक भी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया.
अब इस केस की गंभीरता को देखते हुए पहली पत्नी की शिकायत पर नाशिक के इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर अभियुक्त के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई संभव है.
मंडप में हंगामा चली कुर्सियां
महिला जब मैरिज हाल पहुंची उसके बाद जमकर बवाल हुआ. कुर्सियां उठाकर मारपीट की कोशिश हुई. शादी समारोह के अंदर जहां बवाल मचा था उसका वीडियो वायरल हो रहा है. सर पर पगड़ी पहने लोग एक दूसरे से तेज-तेज आवाज में बात करते हैं. वहीं मौजूद कुछ महिलाएं भी इस एपिसोड से परेशान नजर आईं. जैसे-तैसे वहां पर हालात सामान्य हो सके.
नासिक में ही ऐसा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था. नासिक के येवला में चौंकाने वाला मामला सामने आया था. जहां एक शादी समारोह के दौरान लव मैरिज से नाराज दूल्हे और उसके परिवार वालों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. मामले को लेकर दोनों पक्षों में हुई खूनी झड़प में कुछ लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के लोग दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद से ही नाराज चल रहे थे और मौका मिलते ही उन्होंने हॉरर किलिंग जैसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की.