SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुंबई में कपल से मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, BJP नेता की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन का पलटवार, कहा- यहां केवल लड़कियां पढ़ती हैं

मुंबई के घाटकोपर से एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ लड़के मारपीट करते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले पर सियासी पारा भी बढ़ने लगा है. BJP नेता ने इस वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद BMC ने पास के एक मदरसे को नोटिस जारी किया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 25, 2026, 07:33 IST | Updated: Nov 25, 2026, 07:50 IST
Image Credit: घाटकोपर के वीडियो विवाद पर चढ़ा सियासी पारा. फोटो- स्क्रीनग्रैब
Join

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक गार्डन का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है. यह घटना फीनिक्स मॉल के पास की है. वीडियो में कुछ नाबालिग लड़के एक जोड़े के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. अब इस मामले को लेकर बीएमसी ने पास के एक मदरसे को नोटिस भेज दिया है.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस घटना को स्थानीय मदरसे से जोड़ दिया है. उनका आरोप है कि मारपीट करने वाले लड़के इसी मदरसे में पढ़ते हैं. बीजेपी नेता ने मदरसे में पढ़ने वालों को 'जिहादी' बताते हुए विवादित बयान दिया.

BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने तुरंत BMC में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने इस घटना के पास के मदरसे से जोड़ दिया और आरोप लगाया कि ये लड़के मदरसे के हैं. हालांकि, मदरसा प्रबंधन का कहना है कि यहां केवल लड़कियां शिक्षा लेने आती है, क्योंकि ये मदरसा केवल लड़कियों के लिए बना है. ऐसे में लड़का इस मदरसे का हो ही नहीं सकता है.

मदरसा को BMC ने भेजा नोटिस

BJP नेता की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को मदरसा प्रबंधन ने खारिज किया है और उनका कहना है कि गार्डन की घटना का मदरसे से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. प्रबंधन ने साफ किया कि यह मदरसा केवल लड़कियों और महिलाओं के लिए है. यहां किसी लड़के या पुरुष का प्रवेश निषेध है. मदरसा प्रबंधन का कहना है कि यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिनकी फुटेज से सारी सच्चाई जांची जा सकती है.

वहीं, बीएमसी के नोटिस और कार्रवाई पर मदरसे से जुड़े मोहम्मद मोइन शेख ने हैरानी जताई है. उनका कहना है कि घटना कहीं और की है, लेकिन नोटिस मदरसे और पीछे बने 10-15 घरों को भेजे जा रहे हैं. उनका कहना है कि किरीट सोमैया जो कर रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है.

प्रबंधन का दावा- शुक्रवार को हुई घटना

इधर, वकील कुतुब आलम शाह ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को झूठा करार दिया है. उनका कहना है कि मदरसे में किसी दूसरे राज्य के बच्चे पढ़ने नहीं आते हैं, बल्कि आसपास के बच्चे ही तालीम हासिल करने के लिए आते हैं. शाह ने दावा किया मारपीट की यह घटना जुमे यानी शुक्रवार की है, जुमे के दिन मदरसे में छुट्टी रहती है.

वहीं, मदरसे के एक ट्रस्टी का कहना है कि जुमे का दिन होने के कारण मदरसा बंद था. कोई भी आकर खुद देख सकता है कि यहां पर केवल छोटी बच्चियां पढ़ती हैं. मदरसा प्रबंधन ने फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: DNA: नशे ने पति छीना, लेकिन दूसरों को दी 'जिंदगी'; कैसे एक पत्नी ने नशे के खिलाफ छेड़ी जंग?

यह भी पढ़ें: तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर तमिलनाडु में दीपम जलाने को लेकर भारी तनाव, पुलिस बल तैनात; BJP ने CM जोसेफ विजय पर साधा निशाना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES