SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मानसून ने लिया ब्रेक या खत्म हो गया बारिश का सीजन? मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

देशभर में मानसून के अचानक थम जाने से लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या बारिश का सीजन समय से पहले खत्म हो गया है या सितंबर में अभी और बदरा बरसेंगे? जानिए क्या कह रहा है मौसम विभाग का ताजा अपडेट.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 08, 2026, 08:42 PM IST | Updated: Sep 08, 2026, 09:16 PM IST
Image Credit: मानसून 2026 अपडेट (Image-IMD and Windy)
Join

देशभर में मानसून अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन सितंबर के शुरुआत में ही अचानक बादलों की खामोसी ने सबको चौंका दिया है. देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला धीमा हो गया है, जिससे लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या इस साल का मानसून सीजन समय से पहले खत्म होने की कगार पर है या फिर बारिश का कोई और दौर अभी बाकी है?

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार, आने वाले 7 दिनों तक दक्षिण भारत में बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी या फिर कम बारिश होगी. हालांकि, IMD का कहना है कि यह मानसून की विदाई नहीं है, बल्कि सिर्फ एक छोटा सा ब्रेक है, अभी देश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी हैअभी भी बारिश जारी है.

कहां बरस रहे हैं बादल?

दक्षिण भारत में भले ही बारिश थम सी गई हो, लेकिन उत्तर और मध्य भारत में मॉनसून अभी भी एक्टिव है. लेटेस्ट सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के आस-पास एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है और मानसून की ट्रफ लाइन भारत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इस वजह से देश के कई इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है.

इसके साथ ही, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी के पास एक नया चक्रवाती सिस्टम बनने वाला है. इसके असर से एक नया लो-प्रेशर एरिया बनेगा, जिससे अगले हफ्ते पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश बढ़ सकती है.

कब होगी दोबारा बारिश?

इसका मतलब यह है कि देश भर में एक साथ बारिश नहीं होगी, बल्कि यह रुक-रुक कर और अलग-अलग इलाकों में होगी. IMD के मुताबिक, 8 से 12 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में, और 10 से 12 सितंबर के बीच विदर्भ और ओडिशा में अच्छी बारिश होने की संभावना है. यानी दक्षिण भारत भले ही अभी सूखा रहे, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम से मौसम फिर से करवट ले सकता है. खेती के लिहाज से सितंबर की यह बारिश बहुत जरूरी है, अगर इस महीने बारिश कम हुई तो रबी की फसलों पर असर पड़ सकता है.

क्या मानसून चला गया है?

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है. बारिश का कम होना इस बात का सबूत नहीं है कि मानसून लौट गया है. IMD तभी मानसून की विदाई की घोषणा करता है जब लगातार पांच दिनों तक बारिश न हो, हवाओं का रुख बदल जाए और नमी भी कम हो जाए.

फिलहाल मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार मानसून ने सिर्फ एक ब्रेक लिया है, अभी देश से वापसी नहीं किया है. नए वेदर सिस्टम के बनने से देश के कई हिस्सों में बारिश की वापसी की पूरी उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES