SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मिशन यूपी' के लिए कांग्रेस तैयार: सपा से डील करेंगे 5 'धुरंधर'! प्रियंका गांधी भी संभालेंगी मोर्चा

'मिशन यूपी' के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज प्रदेश नेताओं के साथ बैठकर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 16, 2026, 12:38 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:10 IST
Image Credit: 'मिशन यूपी' के लिए कांग्रेस तैयार (Photo- X: @kharge)
Join

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 'मिशन यूपी' के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज (सोमवार, 16 नवंबर) को प्रदेश नेतृत्व के साथ अहम बैठक की. इस बैठक में वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और सांसद इमरान मसूद शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने इन सभी नेताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया है. 

परिवर्तन चाहता है यूपी- खरगे

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई. खरगे ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे. प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है.

पार्टी ने 5 धुरंधरों को मैदान में उतारा

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी. बता दें कि यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो रखा है. विधानसभा चुनाव में अगर सपा ने सम्मानजनक सीटें नहीं दीं, तो फिर कांग्रेस अकेले भी चुनावी मैदान में कूद सकती है. कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने 5 दिग्गज नेताओं को सपा के साथ डील करने की जिम्मेदारी सौंपी है. 

सीट शेयरिंग पर सपा अध्यक्ष का रुख

उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को सम्मानजक सीटें देने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ हमारी बातचीत आगे बढ़ेगी. हम हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता मिलकर तय करेंगे कि कौन सी पार्टी जीत सकती है. जो भी पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे वह सीट मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम, A-B-C कैटेगरी में बंटेंगे पदाधिकारी; निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES