SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दवाओं का ये कैसा खेल, 324 सैंपल क्वॉलिटी टेस्ट में फेल! असम में मिलीं नकली गोलियां

CDSCO की जांच में अक्टूबर 2026 में पूरे देश में जांच की गई और करीब 324 दवाओं के सैंपल क्वॉलिटी स्टैंडर्ड पर खरे नहीं उतरे. करीब 37 सैंपल केंद्रीय लैब और 287 सैंपल राज्य की लैब में NSQ पाए गए, जबकि असम में नकली दवा का एक मामला भी सामने आया.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 25, 2026, 12:16 IST | Updated: Nov 25, 2026, 12:24 IST
Image Credit: दवाओं के सैंपल फेल होने से मरीजों का विश्वास टूटता है.
Join

नकली और घटिया क्वालिटी दवाओं के खिलाफ देशभर में एक्शन जारी है. अक्टूबर के महीने में भी बड़ी संख्या में दवाएं जांच में फेल हो गईं. पिछले महीने देशभर में 324 दवाओं के सैंपल क्वॉलिटी जांच में फेल पाए गए. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानी CDSCO की रिपोर्ट में 37 दवाओं को सेंट्रल लैब की जांच में नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वॉलिटी (NSQ) घोषित किया गया है. ड्रग टेस्टिंग लैब में 287 दवाएं NSQ पाई गईं. असम में नकली दवा का 1 मामला सामने आया. यहां दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर अवैध निर्माता ने नकली दवाई बनाई थी. इस मामले में CDSCO और राज्य के ड्रग रेग्युलेटर जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी.

गौरतलब है कि NSQ का मतलब जांचे गए खास बैच का गुणवत्ता मानकों पर फेल होना है, पूरे ब्रांड की सभी दवाएं खराब होना नहीं.

मार्केट से हटाई जाएंगी दवाएं

रेगुलेटर के मुताबिक, संबंधित बैच की पहचान कर बाजार से हटाने की कार्रवाई की जा रही है. CDSCO ने एक बयान में कहा, निगरानी गतिविधि के तहत, NSQ और नकली दवाओं की लिस्ट हर महीने CDSCO पोर्टल पर मुहैया कराई जाती है. अक्टूबर-2026 के लिए, सेंट्रल ड्रग लैब ने 37 दवा नमूनों को NSQ के तौर पर पहचाना है, जबकि स्टेट ड्रग्स टेस्टिंग लैब ने 287 दवा नमूनों को NSQ माना है. किसी दवा नमूने को NSQ तब माना जाता है, जब वह तय क्वॉलिटी स्टैंडर्ड में से किसी एक या ज्यादा में फेल हो जाता है. यह नाकामी सिर्फ सरकारी लैब के जांचे गए उस खास बैच की दवाओं तक ही सीमित है. इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में मौजूद अन्य दवाओं को लेकर भी कोई चिंता होनी चाहिए.

इसके अलावा, असम की स्टेट ड्रग्स अथॉरिटी से मिले 1 दवा नमूने को 'नकली' दवा के रूप में पहचाना गया है. इसे किसी अवैध निर्माता ने किसी अन्य कंपनी के ब्रांड नाम का उपयोग करके बनाया गया था. इस मामले की जांच चल रही है और कानून व नियमों के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी.
NSQ और नकली दवाओं की पहचान करने की यह प्रक्रिया राज्य नियामकों के सहयोग से नियमित रूप से की जाती है, ताकि ऐसी दवाओं की पहचान करके उन्हें बाजार से हटाया जा सके.

लैब में कैसे होती है जांच?

दरअसल, लैब में दवाओं के सैंपल की जांच की जाती है. यहां घुलनशीलता, सॉल्ट या एक्टिव इंग्रेडिएंट की मात्रा, वजन और शुद्धता के आधार पर जांच होती है. अगर मानक कम पाया जाता है, तो उसको NSQ घोषित किया जाता है. लेकिन आप घर में भी दवाओं की जांच कर सकते हैं. इसकी पहचान, दवा की पैकेजिंग, उसके असर और लक्षणों से की जा सकती है. इसके अलावा, इन्फेक्शन, शुगर, ब्लड प्रेशर की दवा लेने के बावजूद भी अगर परेशानी कंट्रोल में ना आ रही हो, तो भी वह NSQ दवा हो सकती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES